जशपुरकांग्रेस संगठन के लीडर राहुल गाँधी के जन्मदिन पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव व युकां जिलाध्यक्ष रवि शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी आई टी सेल प्रदेश सहसचिव ,युवा कांग्रेस प्रदेश सहसचिव आशिका कुजूर के नेतृत्व में जशपुर युवा कांग्रेस,ब्लॉक् कांग्रेस बगीचा और एनएसयूआई ने मिलकर बगीचा थाना एवं अस्पताल में प्रथम पंक्ति कोरोना वॉरियर को मौसम की जरुरत के अनुरूप छाता प्रदान किया. साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल व मास्क वितरण किया गया. जरुरतमंदो को राशन सामग्री वितरण किया गया. शांति एवं सौहद्रपूर्ण तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संघठन के लीडर का जन्मदिन मनाया.

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संजय पाठक, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत, आदित्य मिंज जिला महासचिव युवा कांग्रेस, युकां जशपुर विधानसभा अध्यक्ष विवेकानंद महंत, रोहिताश्व भगत विधानसभा महासचिव,अरशद खान विधानसभा सचिव युकां जशपुर, युकां ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव, युकां सोशल मिडिया विधानसभा संयोजक समीर अख्तर, युकां सोशल मिडिया ब्लॉक् संयोजिका रूपा एक्का, विकास गुप्ता, सुदीप कुजूर, नितेश भगत इत्यादि ने सहयोग किया.

Categorized in: