सुदधु लाल वर्मा
अंबिकापुर ! ग्रीन जोन में रहे अंबिकापुर मैं एक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से प्रशासन अलर्ट हो गया है बताया जा रहा है कि गुजरात के हॉटस्पॉट शहर अहमदाबाद से 2 दिन पूर्व शहर में लौटी एक 55 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अंबिकापुर को हाईअलर्ट पर रखा गया है। लॉकडाउन के पिछले 54 दिनों में अंबिकापुर शहर में एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया था। ऐसे में शहर समेत जिले के लोगों में खुशी की लहर थी।
सरगुजा जिला ग्रीन जोन में शामिल था, लेकिन 17 मई की रात रायपुर से आई जांच रिपोर्ट में शहर की एक महिला में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद अब यह लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला 14 मई को ही अपने पति व 2 पुत्र के साथ गुजरात के अहमदाबाद से अंबिकापुर शहर के मोमिनपुरा मोहल्ले में लौटी थी।
उसे होम क्वारेंटाइन किया गया था लेकिन पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला 7 महीने से अहमदाबाद में थी।
वहां उसका भतीजा कोरोना पॉजिटिव मिला था। इधर 2 दिन पूर्व ही कोरिया जिले के चिरमिरी हल्दीबाड़ी निवासी एक युवक को यहां भर्ती कराया गया था। ऐसे में अब इस अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2 हो गई है।


अंबिकापुर की 55 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद रविवार की रात ही कलक्टर डॉ. सारांश मित्तर, एसपी आशुतोष सिंह, निगम आयुक्त हरेश मंडावी, जिला पंचायत सीईओ समेत अन्य अधिकारी मोमिनपुरा पहुंचे।


उन्होंने रात में ही मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए पूरी तरह सील कर दिया। अब यहां के लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। जरूरी सामान की होम डिलीवरी की जाएगी। महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अंबिकापुर को प्रशासन ने हाईअलर्ट पर रखा है।
वहीं सरगुजा के सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के परिजन के संपर्क में 11 लोग आए थे, उन सभी को क्वारेंटाइन किया गया है।
कोरोना पॉजिटिव महिला के मिलने के बाद अंबिकापुर शहर हाईअलर्ट पर, कोविड-19 अस्पताल में अब 2 पॉजिटिव


कोविड-19 अस्पताल में अब कोरोना के 2 मरीज
कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर में अब कोरोना पॉजिटिव के 2 मरीज हो गए हैं। महिला से पूर्व कोरिया जिले के चिरमिरी हल्दीबाड़ी निवासी 28 वर्षीय एक युवक को 15 मई को भर्ती कराया गया है। उसकी सेहत में अब सुधार बताया जा रहा है।


सूरजपुर के कोरोना पॉजिटिवों को भेजा गया था रायपुर
28 अप्रैल को सूरजपुर जिले के जजावल स्थित राहत शिविर में ठहराया गया झारखंड का मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसी दिन रैपिड टेस्ट से 9 और के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी, हालांकि इन नौ के सैंपल रायपुर भेजे गए। यहां से सिर्फ 3 ही पॉजिटिव पाए गए थे।
इसके अलावा 3 और (पंचायत सचिव, पुलिसकर्मी और रसोइया) पॉजिटिव मिले थे। इन सभी को रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया था।

Categorized in: