क्रांति रावत – उदयपुर:- घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक में क्लिंकर लोड कर रायपुर से औरंगाबाद के लिए निकला हुआ था सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे गाड़ी जैसे ही उदयपुर विकास खण्ड के रेण नदी पुल के ऊपर पहुंची है वाहन चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और गाड़ी पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए 50 फीट गहरे पुल के नीचे गिर गई घटना के बाद गांव वाले व 108 112 की कर्मचारी मौके पर सुबह पांच बजकर 20 मिनट में पहुंच चुके थे ।

वाहन चालक बुरी तरह से केबिन के अंदर फंसा हुआ था कोई उपाय नही सूझने पर जे सी बी से वाहन के सामने का हिस्सा तोड़कर 2 घंटे कि काफी मशक्कत के बाद नदी के बीच में वाहन के भीतर फंसे घायल ड्राइवर अशोक यादव उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी गया बिहार को निकाला जा सका।जिसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।

Categorized in: