अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत कंजिया उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा अनियमिता करने के संबंध में ग्रामवासियों ने एसडीएम कुसमी से शिकायत किया. इस शिकायत के अगले ही दिन सोमवार को खाद्यय निरीक्षक राहुल दुसि द्वारा ग्राम पंचायत पहुच कर जांच की गईं. मामले में कुसमी एसडीएम दीपक निकुंज ने कहा जांच के आधार पर दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी.

ग्रामवासियों ने दिये गये शिकायत में बताया हैं कि देश अभी कोरोना कोविड 19 महामारी से जूझ रहा है इस समय राज्य शासन एवं केंद्र शासन के द्वारा गरीब परिवारों को भोजन की कमी न हों उसके लिए अनेक व्यापक प्रबंध करने में लगे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ कुसमी के ग्राम पंचायत कंजिया उचित मूल्य दुकान संचालक दिनेश तिवारी के द्वारा शासन द्वारा आवंटन सूची के अनुसार भंडारण केंद्र से अनाज का उठाव कर ग्रामवासियों को चावल कम वितरण किया गया. चावल कम लगभग समस्त कार्ड धारियों को वितरण किया गया. जिनका 90 किलो है उसे 50 किलो दिया गया. इस प्रकार समस्त कार्ड धारियों को राशन कम दिया गया. जबकि अनाज वितरण ऑनलाइन है एक हितग्राही का फोटोग्राफी एक बार दिया जाता है परंतु संचालक दिनेश तिवारी के द्वारा तीन तीन बार फोटो खींचा गया. यह जांच का विषय हैं. संचालक के द्वारा पूर्व में भी कई बार इस प्रकार चावल वितरण में अनियमितता किया गया हैं।


विधायक चिंतामणि महाराज भी पहुचें ग्राम पंचायत कंजिया

मामले की शिकायत ग्राम वासियों ने मौखिक रूप से विधायक चिंतामणि महाराज को भी दिया. जिसके बाद विधायक चिंतामणि महाराज ग्राम पंचायत कंजिया पहुंचे. विधायक ने समस्या को सुनकर खाद्य निरीक्षक कुसमी राहुल दुषी को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने को कहा. वहीं मामले में खाद्य निरीक्षक राहुल दुषि ने बताया जांच की कार्यवाही की जा रही है ग्राम पंचायत कंजिया एवं सेमरा में जांच करने के पश्चात प्रतिवेदन कुसमी एसडीएम को आगे के कार्यवाही के लिए प्रेषित किया जाएगा. समाचार लिखे जाने तक जांच की कार्यवाही चल रही थीं।

Categorized in: