राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर. मुख्यालय के चांदो मोड़ के पास बाइक और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी भीषण थी बाइक के परखच्चे उड़ गए। ट्रेलर वाहन क्रमांक NL 01 AC 8822 रामानुजगंज की ओर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था तभी चांदो मोड़ के समीप बाइक सवार CG 30 B 1850 को जोरदार ठोकर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोग एवं यातायात वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार का नाम मडवारी सिंह पिता सुगा सिंह उम्र 50 वर्ष ग्राम भेलवाड़ीह का बताया जा रहा है । बलरामपुर पुलिस ने ट्रेलर को जप्त करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Categorized in: