रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जिले के सबसे बड़े शहर में विगत 15 दिनों में आधा दर्जन से अधिक ताला टूटने की घटनाएं हो चुकी है वहीं बीती रात एक किशोर को नगर नगरवासियों ने चोरी का प्रयास करते हुए पकड़कर थाना ले गए परंतु थाने से किशोर को छोड़ दिया गया वही रात में ही इस घटना के बाद इलेक्ट्रिक दुकान से करीब ₹10000 का सामान चोरी हो गया नगर में हो रही लगातार इस प्रकार की घटनाओं से लोगों में दहशत है वहीं अब पुलिसिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लरंगसाय चौक के समीप बीती रात 11 बजे के करीब आनंद ऑफ सेट के संचालक अपनी गाय खोज रहे थे इसी दौरान राजू राय के गला दुकान के ऊपर एक किशोर को देखा तो तत्काल अन्य लोगों को सूचना दी जिसके बाद वहां मोहल्ले वासी एकत्रित हो गए एवं घेराबंदी कर किशोर को नगर पंचायत के नवनिर्मित कांपलेक्स के ऊपर से पकड़ा जब इसकी सूचना रामानुजगंज थाने में देने वार्ड वाले गए तो कहा गया कि यही पकड़ कर ले आइए जिसके बाद वार्डवासी किशोर को थाने ले गए। किशोर के द्वारा जहां राजू राय के दुकान में चोरी किए जाने की योजना बनाया जा रहा था वही राजेश कश्यप के पान दुकान का ताला तोड़ गया था राड भी साथ में वही बरामद हुआ। रात को ही किशोर को पुलिस के द्वारा छोड़ दिया गया था इस संबंध में एसआई अश्वनी पांडे ने कहा कि नाबालिग के चलते हम लोगों ने उसे रात में छोड़ दिया था।

रात में चोरी के प्रयास करते किशोर को छोड़ा फिर रात में हो 10 हजार की चोरी- किशोर को रात में चोरी का प्रयास करते वार्डवासियों के द्वारा पुलिस को सुपुर्द किया था जिसे रात में ही पुलिस ने नाबालिग कहते हुए छोड़ दिया था। वही रात में ही राज इलेक्ट्रिकल्स जो लरंग साय चौक के समीप ही स्थित है वहां से 5 पंखा और 6 बंडल तार चोर ताला तोड़कर ले गए।

15 दिन में कई बार हो गई ताला टूटने की घटना- ऐसा नहीं है कि बीपी रात चोरी करने का प्रयास एवं चोरी की घटना हुई वरन 15 दिनों में 6 से अधिक घटना ताला टूटने की घटना हो गई है परंतु पुलिस का जो रवैया है उसे लेकर अब लोग थाना जाने में भी सोचने लगे हैं। बीते शनिवार भी ताज वर्कशॉप से करीब 2000 का सामान चोरी हुआ था वही राजू राय गला दुकान का भी ताला टूटा था वही चांदनी चौक के समीप भी स्थित कि कि च्वाइस सेंटर का ताला चोरों के द्वारा तोड़ा गया था।

दर्जनों मोबाइल चोरी की भी हो चुकी है घटनाएं- नगर में मोबाइल चोरी की घटनाओं से भी लोगों में दहशत है दर्जनों लोगों के मोबाइल चोरी सब्जी बाजार एवं अन्य क्षेत्रों से हुए हैं परंतु सब्जी बाजार से सबसे अधिक मोबाइल चोरी की घटनाएं हुई हैं परंतु एक भी मामले में पुलिस को सफलता हासिल नहीं हो सकी। पुलिस के द्वारा मोबाइल चोरी की घटनाओं में भी एफआईआर दर्ज करने में कोताही बरती जाती है जिस कारण दर्जनों मोबाइल चोरी हुए हैं परंतु पुलिस के रिकॉर्ड में चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

जब एफआईआर ही नहीं हो रही है तो विवेचना कहां से होगी- शहर में जिस प्रकार से चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है वही लगातार ताला टूट रहे हैं परंतु किसी भी मामले में पुलिस के द्वारा एफ आई आर दर्ज नहीं किया गया है ऐसे में विवेचना की भी कैसे होगी समझा जा सकता है।

जब नगर का सबसे व्यस्त क्षेत्र सुरक्षित नहीं है तो अन्य क्षेत्रों में क्या स्थिति हो सकती है- नगर का सबसे व्यस्त क्षेत्र लरंग साय चौक एवं चांदनी चौक माना जाता है यदि यहां लगातार चोरी की घटनाएं एवं ताला टूटने की घटनाएं हो रही है तो नगर के अन्य वार्डों में क्या स्थिति निर्मित हो सकती है समझा जा सकता है जबकि दोनों जगह रामानुजगंज थाने से काफी नजदीक है पुलिस के रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Categorized in: