रायपुर – प्रथम मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी को शनिवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से उन्हे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।डॉक्टर के अनुसार उन्हे कार्डियक अटैक हुआ है,दिमाग में सूजन है और वे वेंटिलेटर पर रखे गये है। अमित जोगी ने भी अपने पापा की तबीयत सीरियस होने की बात कही है,उन्होंने कहा कि पापा को आप सब की दुआओं की जरूरत है।
वही मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि जोगी को दोपहर में लगभग 12 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जोगी व्हील चेयर में घूमते हुए गंगा इमली खा रहे थे, अचानक बीज उनके स्वास नाली में फॅस गया था, जिसकी वजह से घर पर ही उनका पहले रेस्पिरेटरी अरेस्ट और फिर कार्डियक अरेस्ट हुआ।
वही डॉक्टरों की टीम ने स्वास नली से बीज निकाल दिया है,दिमाग का सिटी स्कैन किया गया जिसमें उनके दिमाग में सेरिब्रल एडिमा पाया गया है। उनका इलाज डॉ. पंकज तोमर कर रहे है।
जोगी कांग्रेस के नेता संजीव अग्रवाल ने आज सुबह चर्चा की तो पता चला की उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

Categorized in: