राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर- बलरामपुर छत्तीसगढ़ संघर्षशील प्रेरक पंचायत कल्याण संघ के द्वारा मुख्यमंत्री सहित छत्तीसगढ़ के दो
मंत्रियों के नाम बलरामपुर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि साक्षर भारत कार्यक्रम 31 मार्च 2018 को बंद कर प्रेरकों को रोजगार से बाहर कर दिया गया है। आज पुनः का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है किंतु प्रेरकों के अलावा सभी रोजगार पर संलग्न है। कांग्रेस की घोषणा पत्र एवं मंत्री टीएस सिंह देव का लिखित वादा पत्र सह में पुनः रोजगार की बात कही गई थी। परंतु 3 वर्ष से हम बेरोजगार हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रेरकों को नियमित रोजगार दिए जाएंगा। परंतु 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी हमें रोजगार मुहैया नहीं कराए गया जिससे प्रदेशभर के प्रेरक हताशा निराशा है ।प्रेरक संघ के जिला अध्यक्ष नरेश यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं रैली के माध्यम से उन्होंने अपनी मांग रखते हुए कहा कि प्रेरक का जीवन बर्बाद करने वाली साक्षर भारत अभियान पढ़ना लिखना अभियान के रूप लेकर संचालित है। इसे शीघ्र रोक लगाएं प्रेरकों के साथ न्याय के बाद ही इस अभियान का संचालन हो तथा प्रेरकों को रोजगार के विषय में आपके द्वारा क्या पहल की जा रही है या कब तक रोजगार संभव है इसकी जानकारी मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि हम हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम 10 दिवस के उपरांत अनिश्चितकालीन हड़ताल भूख हड़ताल करने पर विवश हो जाएंगे।

Categorized in: