रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नेशनल हाईवे 343 की जर्जर स्थिति को लेकर एवं एनएच के अधिकारियों के द्वारा नेशनल हाईवे के गड्ढों को नहीं भरवाए जाने से आक्रोशित जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव के नेतृत्व में आज सैकड़ों लोगों ने नेशनल हाईवे में चक्का जाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई चक्का जाम की सूचना पर मौके पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार विवेक चंद्रा एवं सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा वही 7 से 10 दिन के अंदर सड़क मरम्मत करवाए जाने के लिखित आश्वासन के बाद ही चक्का जाम टूट सका।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे के करीब सैकड़ों लोगों के द्वारा चोरपहरी वन विभाग के नाका के समीप चक्का जाम कर दिया गया जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई सूचना पर सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार विवेक चंद्रा भी मौके पर पहुंचे जब प्रभारी तहसीलदार के द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद 7 से 10 दिन के अंदर सड़क के मरम्मत करवाए जाने का आश्वासन दिया गया तभी जाकर चक्का जाम टूट सका। राजेश यादव ने कहा कि हम लोगों के द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक जानकारी दी थी कि नेशनल हाईवे में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कम से कम गड्ढों को तत्काल भरवाए जाना जनहित में बहुत ही जरूरी है परंतु ध्यान इस ओर नहीं दिए जाने के बाद हम लोगों के द्वारा चक्का जाम किया गया। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों लोग हलकान हो रहे हैं रामानुजगंज से अंबिकापुर जाना बहुत ही कठिन हो गया है वही गड्ढे जिन्हें तत्काल भरवाए जाने की आवश्यकता रहती है एनएच के अधिकारी उस पर महीनों महीनों ध्यान नहीं देते हैं जिस कारण प्रति दिन दुर्घटनाएं होती हैं यहां तक कि अब तक कई लोग मर भी चुके हैं एवं कई घायल भी हो चुके हैं। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरुण केसरी, शैलेश गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता राजा तिवारी, मीडिया प्रभारी सुदीप विश्वास, संजीत सिंह चुन्नु, अजय यादव, भाजयुमो नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, छात्र नेता बिट्टू पाल,सन्तोष यादव,विपद गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

एंबुलेंस के लिए दिया रास्ता- चक्का जाम के कारण दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी यहां तक की दो चक्का वाहन भी आना जाना नहीं करी थी इसी बीच एंबुलेंस के आ जाने के बाद तत्काल सड़क को खाली कर एंबुलेंस को जाने दिया गया।रामानुजगंज नेशनल हाईवे 343 की जर्जर स्थिति को लेकर एवं एनएच के अधिकारियों के द्वारा नेशनल हाईवे के गड्ढों को नहीं भरवाए जाने से आक्रोशित जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव के नेतृत्व में आज सैकड़ों लोगों ने नेशनल हाईवे में चक्का जाम कर दिया जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई चक्का जाम की सूचना पर मौके पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार विवेक चंद्रा एवम सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा 7 से 10 दिन के अंदर सड़क मरम्मत करवाए जाने के लिखित आश्वासन के बाद ही चक्का जाम टूट सका।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव के नेतृत्व में दोपहर 12:00 बजे के करीब सैकड़ों लोगों के द्वारा चोर पहरी वन विभाग के नाका के समीप चक्का जाम कर दिया गया जिससे दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई सूचना पर सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार विवेक चंद्रा भी मौके पर पहुंचे जब प्रभारी तहसीलदार के द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद 7 से 10 दिन के अंदर सड़क के मरम्मत करवाए जाने का आश्वासन दिया गया तभी जाकर चक्का जाम टूट सका। राजेश यादव ने कहा कि हम लोगों के द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक जानकारी दी थी कि नेशनल हाईवे में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कम से कम गड्ढों को तत्काल भरवाए जाना जनहित में बहुत ही जरूरी है परंतु ध्यान इस ओर नहीं दिए जाने के बाद हम लोगों के द्वारा चक्का जाम किया गया। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों लोग हलकान हो रहे हैं रामानुजगंज से अंबिकापुर जाना बहुत ही कठिन हो गया है वही गड्ढे जिन्हें तत्काल भरवाए जाने की आवश्यकता रहती है एनएच के अधिकारी उस पर महीनों महीनों ध्यान नहीं देते हैं जिस कारण प्रति दिन दुर्घटनाएं होती हैं यहां तक कि अब तक कई लोग मर भी चुके हैं एवं कई घायल भी हो चुके हैं। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरुण केसरी, शैलेश गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता राजा तिवारी, मीडिया प्रभारी सुदीप विश्वास, संजीत सिंह चुन्नु, अजय यादव, भाजयुमो नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, छात्र नेता बिट्टू पाल,सन्तोष यादव,विपद गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

एंबुलेंस के लिए दिया रास्ता- चक्का जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी यहां तक की दो चक्का वाहन भी आना जाना नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच एंबुलेंस के आ जाने के बाद तत्काल सड़क को खाली कर एंबुलेंस को जाने दिया गया।

नहीं हुआ सुधार तो फिर करेंगे आंदोलन- प्रभारी तहसीलदार के 7 से 10 दिन के अंदर सड़क के मरम्मत करवा दिए जाने के लिखित आश्वासन के बाद दो चक्का जाम टूट गया परंतु जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने कहा कि यदि सड़क निर्धारित समयावधि में मरम्मत नहीं की जाती है तो दोबारा हम आंदोलन करेंगे।

Categorized in: