अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश के अन्य पदाधिकारीयों का शुक्रवार को कुसमी नगर देर शाम आगमन हुवा. मोहन मरकाम जशपुर जिला में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर बलरामपुर लौट रहें थे इस बीच कुसमी में कांग्रेस पदाधिकारीयों ने फूल माला व आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया.

उल्लेखनीय हैं कि पीसीसी अध्यक्ष मोहन मारकाम जशपुर जिला में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे. जहाँ से बलरामपुर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्हें शनिवार को शामिल होना था. इस दौरान शुक्रवार को देर शाम जशपुर से बलरामपुर पहुचने के बीच कुसमी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिश मिश्रा के नेतृत्व में बलरामपुर जिला व जशपुर जिला की सीमा ग्राम पंचायत गोपिनगर में ढोल नगाड़े व अतिबाजी कर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया. यहां से प्रदेश अध्यक्ष का काफिला कुसमी के लिए रवाना हुवा. कुसमी पहुँचते ही वन विभाग विश्राम गृह के समीप ब्लॉक कांग्रेस व युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. यहां से प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महराज के गृह ग्राम श्रीकोट में पहुँचा. जहाँ पर श्रीकोट आश्रम में विधायक चिंतामणि महराज से मुलाकात कर मोहन मारकाम ने 15 फरवरी सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के श्रीकोट में आयोजित कार्यक्रम का हाल-चाल जानकर बलरामपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम के लिए रवाना हो गये।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता बहादुर राम , कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलरामपुर राजेन्द्र तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, जनपद उपाध्यक्ष हुमंत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष विनोद यादव, युकां जिलाध्यक्ष मोजस्सम अली, राशिद आलम, सोनू अली, सैफ अली सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Categorized in: