मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक गुलाब कमरो एवं पूर्व भाजपा विधायक व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले ने एक मंच से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया ! भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्तियार पारा में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें फाइनल में बुंदेली और आमाडा॑ड की टीम पहुंची थी ! जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुंदेली और आमाडा॑ड के बीच रविवार को सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले, जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करियाम, जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ ! कबड्डी के फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया इस दौरान पूरा खेल का मैदान दर्शकों से भरा हुआ था मंच पर आसीन अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों का भरपूर उत्साह वर्धन किया जा रहा था ! जिला स्तरीय कबड्डी का फाइनल मुकाबला बुंदेली की टीम जीत कर विजेता बनी ! मुख्य अतिथि विधायक गुलाब कमरो के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर दोनों टीमों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई!

Categorized in: