रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) – 32 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आज जिले के सबसे बड़े शहर में विधायक बृहस्पत एसडीओपी नितेश गौतम, जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र साहू की उपस्थिति में हेलमेट वितरण बाइक रैली एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें कई बार देखा गया है कि हेलमेट नहीं रहने से दुर्घटना के बाद काफी गंभीर स्थिति सिर में चोट लगने के कारण हो जाती है ऐसे में हेलमेट प्राण रक्षा में सहायक सिद्ध होता है। श्री सिंह ने कहा कि यदि कोई बिना हेलमेट पहने बाइक चलाता है तो उस पर चालान काटने की जगह हेलमेट दे ताकि वह यह ध्यान रख सके कि बिना हेलमेट के नहीं चलना है। एसडीओपी नितेश गौतम एवं पार्षद अशोक जायसवाल ने भी यातायात के नियमों के पालन करने की अपील की ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके। जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि 18 जनवरी से 32 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा में प्रारंभ है जो 17 फरवरी तक चलेगा इस दौरान हम लोगों के द्वारा पूरे जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है श्री साहू ने बताया कि जिलेवासियों का भी इसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस दौरान पार्षद अशोक जयसवाल, अरुण अग्रवाल, व्यास मुनि यादव, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श समाजसेवी विकास दुबे कौशल जयसवाल, सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन झालो पांडे एवं आभार प्रदर्शन जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र साहू ने किया।

विधायक ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, एसडीओपी बाइक रैली में हुए सम्मिलित……… यातायात विभाग के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण कराया गया वहीं हेलमेट पहनकर यातायात जागरूकता फैलाने के लिए निकली बाइक रैली में एसडीओपी नितेश गौतम भी सम्मिलित हुए।

Categorized in: