मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरौली में कोरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें पो॑डी की टीम ने विजेता का खिताब जीतकर कोरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का सिरमौर बनी ! कोरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता सिरौली के खेल मैदान में गत 27 दिसंबर 2020 को आरंभ हुई थी ! एक माह तक चली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में अंचल की 20 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसका भरपूर मनोरंजन स्थानीय लोगों के द्वारा किया गया ! कोरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में डोमन हिल एवं पो॑डी की टीम पहुंची थी जिसका फाइनल मुकाबला सोमवार को सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के मुख्य अतिथि में खेला गया ! विधायक गुलाब कमरो ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस किया तथा जनपद अध्यक्ष विनय श॑कर सिंह की गेंद पर चौका लगाकर क्रिकेट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया ! डोमनहिल की टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लेकर पो॑डी की टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया! पो॑डी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 170 रनों का विशाल लक्ष्य डोमन हिल की टीम के सामने रखा जिसमें जीत के लिए 171 रनों का पीछा करते हुए डोमन हिल की टीम 155 रन ही बना सकी और 15 रन से मैच हार गई इस तरह से पो॑डी की टीम कोरिया कप का विजेता बनी ! विधायक गुलाब कमरो ने विजेता और उपविजेता टीम को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजेता टीम को बहुत-बहुत बधाई और उपविजेता टीम की कहां पर कमी रह गई और मेहनत करने की बात कही ! इस दौरान अतिथि के रूप में विधायक गुलाब कमरो के साथ जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करियाम, जनपद अध्यक्ष डॉक्टर विनय श॑कर सिंह, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, जनपद सदस्य रोशन सिंह, सिरौली सरपंच अमोल सिंह सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी व कोरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे! कोरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता सिरौली सरपंच अमोल सिंह के संरक्षण में सफलतापूर्वक आयोजित की गई !

Categorized in: