मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! पौष माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला छत्तीसगढ़ का परम्पारिक लोक त्यौहार छेरछेरा क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । छेरछेरा त्यौहार को नए फसल कटने की खुशी में एवं ग्रामीण क्षेत्र के किसान धान की कटाई एवं मिसाई समाप्त कर लेने के बाद फसल को घर पहुंचाने तक की मेहनत की एवज में कार्य पूर्ण कर लेने की खुशी में छेरछेरा त्यौहार मनाया जाता है । ग्रामीण जन अपनी खुशी को आपस में बच्चों से लेकर महिला पुरुष मिलकर गांव के प्रत्येक घरों में में घूम घूम कर लोक गीतों के साथ, लोक नृत्य करते हैं । इस अवसर पर बंजी, बुंदेली से छेरछेरा खेल रहे बंजी क्षेत्र की महिला एवं पुरुष आदिवासी परिधानों में सजे हुए हाथों में सैला लिए, झांझर ,मादर ,ढोल ,मृदंग के साथ पारंपरिक लोकगीतों को गाते बजाते हुए रविवार को मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल के निवास में पहुंचकर छेरछेरा गीतों की प्रस्तुति दी तथा छेरता की मा॑ग की ! इस अवसर पर नगर पालिका अध्य्क्ष श्रीमती प्रभा पटेल ने बंजी से आए महिलाओं की छेरछेरा नृत्य की प्रस्तुति देखकर सराहना की और छेरछेरा खेल रहे महिला पुरुषों का उत्साहवर्धन कर स्वागत किया। ग्राम पंचायत बंजी से छेरछेरा त्यौहार नृत्य की प्रस्तुति करते हुए रविवार को मनेंद्रगढ़ नपा अध्यक्ष श्रीमती पटेल के निवास में पहुंचने वालों में से परमेश्वर सिंह मरकाम ,लक्ष्मीनाथ, कन्हैया लाल , सरपंच पति सुखदेव सिंह ,नाभाग सिंह के साथ काफी संख्या में ग्रामीण महिला – पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।

Categorized in: