मनेन्द़गढ़! भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में लाक डाउन के दौरान पुलिस प्रशासन के सराहनीय कार्य को देखते हुए विधायक व राज्य मंत्री गुलाब कमरो द्वारा पुलिस कर्मचारियों को एक बार फिर सम्मानित किया ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र ग्राम पंचायत घाघरा स्थित ढाबा चेकपोस्ट एवं ग्राम पंचायत चांटी स्थित चेकपोस्ट पर कार्यरत राजस्व अधिकारी,पुलिस जवान,स्वास्थ्य कर्मचारी,नगर सैनिक व कोटवार को श्रीफल गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और उनका हौसला अफजाई किया!

Categorized in: