मनेन्द़गढ़! कोरोना संक्रमण के बचाओ में लगे नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के स्वच्छता कर्मियों का आरएसएस ने, सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया है ! स्वच्छता कर्मियों के सम्मान के दौरान आर एस एस के नीरज अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस आज पूरे विश्व में महामारी का रूप लेकर आतंक फैला रहा है ऐसे में स्वच्छता कर्मी पुलिस प्रशासन स्थानीय प्रशासन व डॉक्टरों की भूमिका अहम है वे, अपनी ड्यूटी में तैनात होकर घर परिवार छोड़कर संक्रमित लोगों के बचाव में लगे हुए हैं तथा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रवाह पटेल ने कहा कि कोरोना के इस महामारी के रोकथाम में स्वच्छता कर्मी पुलिस प्रशासन स्थानीय प्रशासन एवं डॉ प्रथम पंक्ति के योद्धा है ! नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने स्वच्छता कर्मियों की कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस विषम परिस्थिति में स्वच्छता कर्मी पुलिस डॉक्टर अपने घर परिवार को छोड़कर संक्रमित, लोगों के बचाओ में लगे हुए हैं जिससे उनकी जितनी भी सराहना की जाए कम ही होगी! इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा राम लखन पैकरा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे !

Categorized in: