दिवसमनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)! जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के सभागार कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चाइल्ड लाईन के तत्वाधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए ! इस अवसर पर शहर की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि आजादी बेटियां दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर ऊंचे मुकाम हासिल कर रही हैं ! घर ही नहीं दुनिया के सभी कामों में बेटियों की भागीदारी है ! राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है! बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को समान अधिकार, उनको सहयोग देना और सुविधाओं को मुहैया कराने के साथ लड़कों और लड़कियों में भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करना भी है ! एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बेटियां हमारा गर्व, हमारा स्वाभिमान हैं ! समाज की प्रगति में बेटियों का अहम योगदान है ! प्रत्येक बालिका के सर्वांगीण विकास हेतु हम संकल्पित हैं ! जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करियाम ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, फिर चाहे बात खेल की हो या फिर नौकरी की। उनके भीतर कुछ कर गुजरने की भूख दिन ब दिन तेज हो रही। सरकार ने उनकी हौसला अफजाई के लिए कई कार्यक्रम चला रखा है। हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2008 से हुई थी। 24 जनवरी के दिन ही 1966 में इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। यही वजह है कि सरकार ने बालिका दिवस मनाने के लिए इस खास दिन को चुना। बालिका दिवस कार्यक्रम में एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर, नपाध्यक्ष 👩 प्रभा पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सिंह करियाम,जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, चाईल्ड लाईन से उषा लहरे सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Categorized in: