अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी/शंकरगढ़। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरकोना में पैसे का हेराफेरी करने वाले दो युवक को ग्रामीणों द्वारा पिटाई किये जाने का वीडियो शोशल मीडिया के विभिन्न एप्स में वायरल हुवा हैं।

वायरल विडियो में एक युवक को युवक कांग्रेस का जिला महासचिव बताया गया हैं. जिसका नाम अखलाक अहमद है तो वहीं दूसरे का नाम गुड्डू बताया जा रहा हैं। इन युवकों पर आरोप है कि ग्राम खरकोना के ग्रामीणों से धोखाधड़ी करते हुवे अंगूठा लगाकर पैसा निकाल कर पैसों का हेराफेरी किया गया. इसी आरोप में ग्रामीणों ने पीटाई करते हुवे पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. महिलाओं ने भी चप्पल से पिटाई की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण कितने गुस्से में हैं और अपने गुस्से को किस कदर युवकों की पिटाई कर उतारा हैं।

यह बताया जा रहा मामला

उक्त युवकों ने शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत खरकोना में भोले – भाले ग्रामीणों के साथ अंगूठा लगा कर पैसा निकाला उसके तुरन्त तीसरे दिन फिर से धोखाधड़ी कर के पैसा निकालने उक्त गाँव पहुँचे लेकिन इस बार पैसा धोखाधड़ी की भनक पर कुछ ग्रामीणों द्वारा सजक होकर सभी ग्रामीण को मामलें की जानकरी फैलाई गई. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के खाते से पैसा गायब होने के बाद बताया जा रहा है कि आधार कार्ड से पैसा निकालने की बात कर इन दोनों युवकों ने कुछ ग्रामीणों के खाते से पैसे आहरित कर लिए थे बार-बार पैसा मांगने के बाद भी इनके द्वारा वापस नहीं किया जा रहा था. जिसके बाद उक्त युवको को ग्रामीणों ने घेरकर पिटाई कर दीया. हालांकि इस पूरे मामले की विवेचना शंकरगढ़ पुलिस कर रही है।

Categorized in: