अंबिकापुर. प्रशासन के निर्देश पर शहर के सत्तीपारा को सील कर दिया गया है। इसी मोहल्ले की एक महिला १ मई को अपने पति का इलाज कराकर दिल्ली से लौटी है। महिला दिल्ली में ही कोरोना से संक्रमित हो गई थी उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। महिला का इलाज भी दिल्ली में चला था और स्वस्थ होने के बाद १४ दिन का क्वॉरेंटाइन पूर्ण कर निजी एंबुलेंस से पति के साथ अंबिकापुर पहुंची थी। इसकी जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सभी सदस्यों का सैंपल लेकर मोहल्ले को अति संवेदनशील मानते हुए सील कर दिया है।

शहर के सत्तीपारा की एक महिला लॉकडाउन से पहले अपने पति का लिवर ट्रांस्प्लांट कराने दिल्ली गई थी। वहां पति के उपचार कराने के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गई थी। उसका इलाज दिल्ली के साकेत अस्पताल में चला था। इलाज के बाद महिला स्वस्थ हो गई। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर महिला दिल्ली में ही १४ दिनों का क्वॉरेंटाइन भी पूर्ण कर ली। इसके बाद वह १ मई को निजी एंबुलेंस से पति के साथ अपने घर पहुंची। यहां पहुंचने पर परिवार वालों ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को नहीं दी। सोमवार को इसकी जानकारी जिला प्रशासन को होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंच महिला व परिवार के स ाी सदस्यो से जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना का खतरा मानते हुए परिवार के सभी सदस्यों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया है। परिवार में कुल ७ सदस्य है। सभी को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

सत्तीपारा में मचा हडक़ंप
सोमवार की दोपहर अचानक एडीएम अजय त्रिपाटी स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस के साथ सत्तीपारा में पहुंचे तो मोहल्ले में हडक़ंप मच गया। मोहल्ले के सभी लोगों को कोरोना का भय सताने लगा। मोहल्ले के लोग सभी एक दूसरे के यहां आना-जाना भी करते हैं।
सभी का होगा रैपिड टेस्ट, मोहल्लस सील
पूर्व में कोरोना पॉजिटिव महिला के सत्तीपारा मे आने पर मोहल्ले में खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को परिवार के सभी सदस्यों का जांच के लिए सैंपल लिया है। इसके बाद मोहल्ले के हर घर से एक-एक सदस्यों का रैपिड जांच करेगा। इस दौरान जिला प्रशासन ने अति संवेनदनशील मानते हुए मोहल्ले को सील कर दिया है।

Categorized in: