अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। हिंडालको कंपनी द्वारा सामरी क्षेत्र में संचालित बॉक्साइट उत्पादन व परिवहन के कार्यों में उत्खनन के कार्यों को यथावत रहने व अंतरराज्जीय बाक्साईट परिवहन को कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम तक रोक की मांग बलरामपुर जिला सहित सामरी क्षेत्र के कांग्रेस व भाजपा जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई थीं. इस मांग पर शासन-प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं दिया गया. केवल नियमों को बढ़ाकर परिवहन का कार्य तेजी से चालू कर दिया गया. लापरवाह पूर्वक ट्रक परिवहन किए जाने से हादसा बढ़ने का संकेत नजर आ रहा हैं. और इसी बीच डीपाडीह बादा क्षेत्र से ड्यूटी कर बाइक से वापस लौट रहे शंकरगढ़ थाना में पदस्थ दो पुलिसकर्मी ट्रक से टकराकर सड़क हादसे का शिकार हो गये. जिसमें एक की मौत हो व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उक्त मामलें की जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कुसमी – शंकरगढ़ मुख्य मार्ग पर बिजली स्टेशन के पास भीषण सड़क हादसे में शंकरगढ़ थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी आदर्श बखला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई व दूसरा सीएएफ का जवान कुलदीप मिंज गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बीती रात करीब 11:00 बजे की बताई गई हैं. उक्त दोनों ग्राम पंचायत डीपाडीह बादा क्षेत्र से ड्यूटी करके बाइक से वापस लौट रहे थें. जो बीच सड़क पर खड़ी ट्रक से टकराकर गये. इसकी सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना में पदस्थ आरक्षक प्रदीप यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी तत्काल घटना स्थल पहुचकर दोनो उक्त घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के लिए शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाखिल किया जहां से डॉक्टर द्वारा आदर्श बाखला को मृत घोषित कर दिया गया था. व कुलदीप मिंज प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया. यहां उपचार के बाद उक्त जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रहीं हैं। इस हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।


ट्रक के लापरवाही पूर्वक खड़ी होने से हुवा हादसा

ट्रक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक यातायात नियमों को ताक पर रखते हुवे सड़क के बीच के ट्रक खड़ी की गई थी. थाना प्रभारी शंकरगढ़ ने बताया कि ट्रक का दो टायर खुली थीं जो बीच सड़क पर ही पड़ी हुई थीं तथा ट्रक भी बीच सड़क पर खड़ी थीं. ट्रक के लापरवाही पूर्वक खड़ी किये जाने के कारण बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में अंधेरा होने की वजह से एक तरफ जा टकराई. इसके बाद मौके पर ही एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई व दुसरा घायल हो गया. घायल पुलिस कर्मी को स्वाथ्य बिगड़ गई थीं जिसके उपचार के लिये लाया जा रहा था.

शंकरगढ़ थाना में दिया गया श्रद्धांजलि, पुलिस विभाग द्वारा 50 हजार का तत्कालिक मदद


मृतक पुलिसकर्मी आदर्श बखला को कुसमी एसडीपीओ मनोज तिर्की व थाना प्रभारी प्रकाश राठौर सहित समस्त पुलिस कर्मियों ने मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वहीं बलरामपुर एसपी तिलक राम कोशिमा द्वारा मृतक के परिजनों को ग्राम करचा में पुलिस विभाग की ओर से तात्कालिक सहायता राशि 50 हजार रुपये परिजनों को दिया जायेगा. वहीं कुछ वर्ष पूर्व हो रहे हादसे के मद्देनजर तत्कालीन कुसमी एसडीएम प्रेम प्रकाश के समक्ष हिण्डालको द्वारा निर्णय लिया गया था कि सड़क हादसे में हुवे मृतक परिवार को तत्कालीक मदद 25 हजार रुपये दिया जायेगा. हिण्डालको महाप्रबंधक राजीव रंजन अम्बष्ट से इस संबंध में चर्चा किया गया तो उन्होंने ने कहा इसकी जानकारी उन्हें नहीं थीं. किस ठेकेदार के अधीनस्थ ट्रक चल रहीं थीं जनकारी लेकर पीड़ित परिवार को हर तरह की मदद की जायेगी. समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार को हिण्डालको के ठेकेदार द्वारा किसी प्रकार का तत्कालीक मदद नही किया गया था.
बिना अनुभव वाले चालक यातायात नियमों की उड़ा रहें धज्जियां

कोरोना वायरस के बीच मे अंतर राज्य बॉक्साइट परिवहन को लेकर हिंडालको महाप्रबंधक के द्वारा कई नियमों को बनाया गया हैं. महाप्रबंधक के जानकारी देने के बाद इन नियमों को समाचार में प्रकाशित भी किया गया हैं. इन्हीं नियमों को ध्यान में रखते हुए अधिकांश स्थानीय बॉक्साइट ट्रक आनर के द्वारा छत्तीसगढ़ के चालकों की खोज – बिन कर ट्रक के परिवहन कार्य में लगाया गया हैं. जिनमें कई चालक का अनुभव भारी वाहनों को चलाने का नहीं हैं जिन चालकों के द्वारा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं. इसी लापरवाही के कारण बॉक्साइट लोड ट्रक से टकराकर उक्त हादसा घटित हुआ हैं। इनके द्वारा अधिक ट्रिप के चक्कर में अध्यधीक तेज व लापरवाही ट्रकों को चलाया जा रहा हैं जो बड़े हादसे का संकेत बना हुवा हैं।

इस मामलें में कुसमी थाना प्रभारी नसीम उद्दीन ने कहा बाक्साईट परिवहन शुरू होने के पूर्व ही ट्रांस्पोटरो को हिदायत दिया गया हैं की नगर प्रवेश में निश्चित गति में ही गाड़िया चलेंगी. अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी. एवं लगातार थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बनाए गये अस्थाई बैरक निर्माण पर तैनात पुलिस जवानों को कहा गया हैं कि चालकों को लापरवाही व तेज पूर्वक वाहन न चलाने की समझाईस दी जाये.

Categorized in: