बलरामपुर- जिले के वन परीक्षेत्र कोदौरा में वन विभाग ने वन बीट गार्ड के रूम पर छापा मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कार्यवाही के दौरान वन विभाग को वीट गार्ड के रूम से 12 नग चिरान 7 नग पटरा बरामद किया है। वन परीक्षेत्र कोदौरा के रेंजर वीरेंद्र पांडे ने जानकारी दी है कि उन्हें गांव के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की झलरिया बीट गार्ड के रूम पर इमारती लकड़ी रखी गई है। जिस पर सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची रूम का जांच किया गया जहां वन अमले को रूम के अंदर पड़े 12 नग चिरान,7 नग पटरा बरामद हुआ है बरामदगी दौरान सभी चिरान एवं पर ट्रक को जप्त करते हुए बीट गार्ड के खिलाफ उच्च अधिकारी को पत्र लिखते हुए निलंबन करने की बात कही गई है। हालांकि अब देखना यह होगा कि विभाग ने विभाग के कर्मचारी के घर पर ही कार्यवाही की है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस पर कार्यवाही कहां तक होती है या सिर्फ कागजों में सिमट के रह जाएगा या बीट गार्ड के ऊपर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Categorized in: