रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर में तेजी से कुत्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है जो नगर के लिए बेहद चिंता का विषय है। समय रहते जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को इस ओर गंभीरता  से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है क्योंकि कुत्तों का झुंड आक्रामक हो रहा हैं आए दिन कोई न कोई घटना को अंजाम दे रहे हैं। जिस प्रकार से कुत्तों का झुंड आक्रामक हो रहा है इससे कोई बड़ा घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
                            गौरतलब है कि विगत कुछ माह से  एकाएक नगर में कुत्तों की संख्या में भारी इजाफा हो गया है। वार्ड वार्ड में कुत्तों का झुंड दिखता है रात में यह कुत्तों का झुंड और आक्रामक हो जाता है जब कोई अकेले आना जाना करता है ऐसे में कुत्तों से बचना बहुत ही मुश्किल होता है कुत्तों के झुंड के दौडाने से  कई बार गिरकर बाइक चालक भी घायल हो चुके हैं। समय रहते अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को इस ओर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

कई घरों में बकरियां रखना कर दिए बंद- कुत्तों के झुंड के द्वारा बकरियों को काट दिए जाने से परेशान होकर कई घरों में तो बकरियां रखना अब बंद कर दिए हैं। रंजीत कश्यप ने बताया कि पहले हम लोग के घर में बकरी रखी जाती थी परंतु कई बार कुत्तों के द्वारा हमला कर उन्हें घायल कर दिया जाता था जिसे परेशान होकर हम लोगों ने अब बकरियां रखना बंद कर दी।

कई नवजात गाय के बच्चे को काट कर मार डाला- नगर में कुत्तों का झुंड कितना आक्रामक हो गया है इसे इस बात से समझा जा सकता है कि गाय के द्वारा बच्चा देने के तत्काल बाद यदि गाय के मालिकों के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो कुत्तों का झुंड नोचने लगता है ऐसे में कई नवजात गाय के बच्चे मर चुके हैं।

मासूम को घेर लिया था लरंगसाय चौक में- कुछ दिन पूर्व मासूम को लरंगसाय चौक के समीप कुत्तों के झुंड के द्वारा घेर लिया गया था यह गनीमत थी कि समय रहते लोगों की नजर मासूम पर पड़ गई एवं दौड़ते हुए बच्चे को बचाया नहीं तो क्या स्थिति हो सकती थी यह समझा जा सकता है।

Categorized in: