मनेंद्रगढ़। सड़क हादसा में दो अलग-अलग घटना में बस व ट्रैक्टर की ठोकर से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है ! नये साल में भी रफ्तार का कहर बदस्तूर जारी है।पिछले वर्ष में सड़क हादसों से सबक नही लेते हुए अभी भी वाहन चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं जिसका नतीजा यह है कि रोज सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है ताजा मामले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रतौरापारा महाई थाना केल्हारी निवासी युवक सत्यनारायण पिता देवनाथ 24 वर्ष मनेंद्रगढ़ में ही रहकर चौकीदारी का काम किया करता था। सोमवार 4 जनवरी 2021 की रात लगभग 8 बजे अपने काम में बाइक से जा रहा था उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही आदर्श यात्री बस के चालक ने लापरवाही पूर्ण गाड़ी चला कर नेशनल हाईवे चैनपुर के पास उसे ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में भर्ती करा दिया जहां इलाज के दौरान रात 9:30 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई ! सूचना पर पुलिस द्वारा मरकाम का विवेचना की जा रही है ! वहीं एक दूसरे मामले में झगराखाण्ड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पाराडोल का रहने वाला 18 वर्षीय युवक जयपाल सिंह पिता समारु सोमवार की शाम लगभग 4 बजे बाइक से बुंदेली से पाराडोल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Categorized in: