मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर मनेंद्रगढ़ पुलिस ने नए साल के शुरुआत में ही बड़ी कार्रवाई करते हुए बाईक चोरी के मामले का एक बड़ा खुलासा किया है ! मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देव नारायण सिंह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 16 सीएफ 8839 में बाजार काम से आया था जहां से उसकी किसी अज्ञात ने बाइक चोरी कर ले गया था ! देव बहादुर सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 379 के तहत मामला कायम कर बाइक की पतासाजी शुरू की ! पताशाजी के दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाबूलाल पिता मेरसाय 40 वर्ष बुंदेली निवासी को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो वह देव बहादुर सिंह की बाइक की चोरी करना स्वीकार किया तथा मरवाही, पेंड्रा व मनेंद्रगढ़ क्षेत्र से 7 बाइक चोरी करने की बात स्वीकारी! पुलिस ने बाइक चोर बाबूलाल की निशानदेही पर 7 बाइक बरामद किया है ! उसे न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है ! उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सचिन सिंह एवं उनकी पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही !

Categorized in: