अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के विकास खण्ड कुसमी अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुराने अस्पताल भवन का मरम्मत कार्य चार जनवरी से नियमोँ को ताक पर रखकर प्रारंभ किये जाने से प्रभारी विकास खंड चिकित्सा अधिकारी के मनमानी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गये हैं। बलरामपुर कलेक्टर श्यामलाल धावड़े ने मामलें को संज्ञान में लेकर समझाईस देने की बातें कहकर कहा कि नियम प्रक्रिया में कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा. वहीं सीएमएचओ बलरामपुर बसंत सिंह ने भी इस ओर कार्यवाही किये जाने की बात कहीं हैं।

विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुज टोप्पो से जब इस मामलें में पूछा गया तो उन्होंने पहुँचे पत्रकारों को लिखित में जानकारी मांगने का हवाला देते हुवे गैरजिम्मेदाराना तरीके से अपनी चेम्बर की कुर्सी छोड़ कर बाहर जाने का निर्णय लेकर स्वयं को मीडिया के सवालों से बचाते रहा. बीएमओ के गैरजिम्मेदाराना हरकत से साफ स्पष्ट हैं कि अपनी गलतियो को छुपाने के कारण उन्होंने जानकरी देने से मना कर दिया.

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि आबंटित होने के बाद जिवन दिप समिति के माध्यम से प्रभारी बीएमओ कुसमी डॉ अनुज टोप्पो के दिशा निर्देश पर जीवन दीप समिति के अध्यक्ष व सदस्यों की बिना किसी बैठक में निर्णय लिए तथा बिना प्राकलन तैयार कर 4 लाख रुपये की राशि का बंदरबाट करने के उद्देश्य से पुराने अस्पताल भवन का मरम्मत कार्य करवाकर मनमानी ढंग से कार्य करवाना शुरू कर भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं. बीएमओ के मौखिक आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी ऑपरेटर तथाकथित ठेकेदार बनकर राशि बंदरबाट के कार्यों में संलग्न है। बिना किसी रूपरेखा के राशि आबंटन होते ही अनाफ़ – सनाफ़ खर्च किये जाने से अस्पाताल में अतिआवश्यक व अनिवार्य कार्य करने के लिए समिति मे पैसे का अभाव हमेशा बना रहता हैं।

परीक्षा अवधि में ही बीएमओ का प्रभार नियम विरुद्ध


डॉ अनुज टोप्पो वर्तमान मे कुसमी बीएमओ के पद पर कार्यरत हैं सूत्रों की माने तो परीक्षा अवधि समाप्त हुए बिना ही बलरामपुर के उस समय के तत्कालीन सीएमएचओ गणेश चौबे द्वारा बीएमओ कुसमी का प्रभार दिला दिया गया. जो शासन के नियमों के खिलाफ हैं। तथा प्रभार मिले करीब 1 वर्ष से ज्यादा बीत चुका हैं।

क्या कहा समिति के सदस्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने

मामलें में सामरी विधायक चिंतामणि महाराज सहित जीवन द्वीप समिति अध्यक्ष कुसमी एसडीएम दीपक निकुंज ने कहा भवन मरम्मत सम्बंधित किसी प्रकार की जानकारी उन्हें प्राप्त नहीं हैं जीवन दीप समिति द्वारा सामान्य सभा की बैठक करीब 6 माह पूर्व मात्र एक ही बार किया गया हैं जिसमे हमलोगों के द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया था. राशि आबंटन किये जाने के बाद निर्माण कार्य के लिए किसी प्रकार का बैठक नही हुवा हैं यदि मरम्मत कार्य हो रहा हैं तो अब तक के किये गये कार्यो का खर्चा कार्य करवाने वाला स्वयं वहन करेगा. जीवन दिप समिति के अन्य सदस्यों में जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, कुसमी नगर पालिका अधिकारी एसके दुबे, नपं अध्यक्ष गोवर्धन राम, सहित अन्य सभी ने मरम्मत सम्बंधित कार्य की जानकारी नहीं होना बताया हैं।

Categorized in: