शुधु लाल वर्मा – मनेंद्रगढ़ !  नगर पालिका परिषद  मनेंद्रगढ़ की परिषद  की सोमवार को दोपहर 1:00 बजे से प्रथम बैठक का आयोजन किया गया जो काफी हंगामेदार हुई बैठक के शुरुआत में ही 1 सप्ताह से नगर पालिका द्वारा किए जा रहे गंदे पानी का सप्लाई का मुद्दा उठा इस मुद्दे को कांग्रेश के ही एक पार्षद ने उठाया जो काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी  रही जिससे परिषद की बैठक का माहौल गरमा गया था परिषद की बैठक में 35 एजेंडा रखे गए थे जिन्हें चर्चा के पश्चात बैठक में स्वीकृत कर प्रस्ताव पारित कर दिया गया ! 

मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका मनेंद्रगढ़ की प्रथम परिषद की बैठक आज सोमवार को दोपहर 1:00 बजे से आहूत की गई जिसमें 35 एजेंडा रखे गए थे परिषद की बैठक में उपस्थित कांग्रेसी पार्षद अनिल प्रजापति ने  नगरपालिका पर 1 सप्ताह से गंदा पानी सप्लाई किए जाने का मुद्दा उठाया पार्षद अनिल प्रजापति ने एक बोतल में भरकर गंदा पानी भी लाकर दिखाया वही जब परिषद के एजेण्डापर चर्चा होने लगी तो श्रमिकों को भी नई भर्ती किए जाने का भी मुद्दा उठा साथ ही अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे गौ ठान के लिए बिना जगह का चयन किए ही टेडर किए  जाने का मामला पालिका की  परिषद की बैठक में उठाए गए जिससे बैठक काफी हंगामेदार रही !  परिषद की बैठक में  35 एजेंडों को रखा गया था जिन्हें चर्चा उपरांत पारित कर दिया गया  !  परिषद की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी समेत नगर पालिका के अधिकारी एवं पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार अजीमुद्दीन अंसारी आदित्य राज डेविड  सरजू यादव अनिल प्रजापति अभय तेज बड़ा सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे !

Categorized in: