रामानुजगंज (विकाश कुमार केशरी)- समाज सेवी संस्था जन चेतना कल्याण मंच  के द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के वरिष्ठ पत्रकारों को कापी कलम देकर सम्मानित किया गया।

               इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विकास दुबे ने समस्त प्रेस के लोगों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं कहा कि आप जिस प्रकार से सामाजिक सरोकार से जुड़ी हुई समस्याओं को लगातार उठा रहे हैं उसी प्रकार निर्भीकता एवं निष्पक्षता पूर्वक उठाते रहे। पत्रकार मनोज तिवारी ने कहा कि आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सबों को निर्भीकता एवं निष्पक्षता पूर्वक कार्य के संपादन करने का संकल्प लेना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ केसरी ने पूरे प्रेस के साथियों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार राकेश कनौजिया ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन चेतना कल्याण मंच के द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किए जाने की सराहना की एवं कहा कि ऐसे सम्मान से हमें और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। वरिष्ठ पत्रकार अनिल गुप्ता ने भी विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। पत्रकार पियूष गुप्ता ने भी प्रेस के साथियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।

घरों में जाकर किया सम्मानित- जन चेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम लोगों के द्वारा कोई सामूहिक कार्यक्रम ना कराकर नगर के सभी वरिष्ठ पत्रकारों के घरों में जाकर उन्हें सम्मानित किया गया एवं रिपोर्टिंग के दौरान अपनी भी सुरक्षा ध्यान में रखने की गुजारिश की गई।

Categorized in: