रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉट के रूप में स्थापित हो चुके वन विभाग का वन वाटिका नए साल के आगाज में अपने नए स्वरूप में लोगों के स्वागत के लिए तैयार है विधायक बृहस्पत सिंह की पहल पर युवा रेंजर अनिल सिंह पैकरा के नेतृत्व में वन वाटिका का स्वरूप और सुंदर कर दिया गया है। जो यहां आने वाले लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहा है। वहीं विधायक की पहल पर जल्द वन वाटिका में  आने वाले सैलानी जंगली जानवर एवं पक्षी भी देख सकेंगे। वही सैलानियों के रुकने के लिए यहां मोटल भी बनाए जाने की योजना है।

                               गौरतलब है कि वन विभाग के द्वारा रामानुजगंज से सटे मितगई रोड में वन वाटिका का निर्माण कराया गया था जो करीब 5 वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहा था इस बीच विधायक बृहस्पत सिंह की पहल पर वन रेंजर अनिल सिंह पैकरा के द्वारा वन मंडलाधिकारी लक्ष्मण सिंह के निर्देश पर वन वाटिका को  और आकर्षक स्वरूप देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में जहां वन वाटिका के प्रवेश द्वार में आकर्षक पेंटिंग से कराया गया वहीं वन वाटिका के अंदर भी आकर्षक पेंटिंग लोगों को भा रही है। प्रवेश द्वार से लेकर बोहल बांध तक सड़क के दोनों और जंगल की साफ सफाई कराई गई है वही बोहला बांध के समीप भी यहां उमड़ने वाली भीड़ के मध्य नजर बैठने एवं घूमने के लिए बड़े क्षेत्र को समतल किया गया है। वही वन वाटिका रेस्ट हाउस के समीप आकर्षक फूल एवं शो प्लांट लगाए जा रहे हैं।

मिनी चिल्ड्रन पार्क का होगा निर्माण- रेंजर अनिल सिंह पैकरा ने बताया कि वन वाटिका में बच्चों के लिए भी मिनी चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया जाएगा ताकि जो यहां बड़ी संख्या में बच्चे आते हैं वह भी यहां का लुफ्त उठा सके। श्री पैकरा ने बताया कि बच्चों के खेलने कूदने की भी यहां व्यवस्था बनाई जाएगी।

डामरीकृत सड़क का हो चुका है निर्माण – पहले जहां वन वाटिका में धूल का गुब्बार उठता था वही अब यहां नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के प्रयासों से डामरीकृत सड़क का निर्माण हो जाने के बाद अब इससे भी लोगों को निजात मिल गया वह यहां आने वालों के लिए आकर्षण भी बढ़ा है।

प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आते हैं वन वाटिका घूमने – वन वाटिका में बलरामपुर रामानुजगंज जिले के साथ-साथ दूसरे जिले एवं झारखंड से भी प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं वहीं नए साल के आगाज में तो सैलानियों का जनसैलाब यहां उमड़ पड़ता है।

इस संबंध में रेंजर अनिल सिंह पैकरा ने कहा कि वन वाटिका को सुंदर से सुंदर स्वरूप देने के लिए हम सब प्रयासरत हैं इसी कड़ी में आकर्षक पेंटिंग वन वाटिका की साफ-सफाई पेगोड़ा की पेंटिंग सहित अन्य कई कार्य कराए गए हैं वही भविष्य में इसे और आकर्षक स्वरूप देने की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

जंगली पशु पक्षी भी देख सकेंगे एवं लाइटिंग की होगी व्यवस्था बृहस्पत सिंह – इस संबंध में विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि वन वाटिका में बोहला बांध की ओर नील गाय, सांभर, शीतल बारहसिंघा सहित अन्य जंगली जानवर यहां आने वाले सैलानी देख सकेंगे वहीं सड़क के दोनों और बेहतरीन लाइटिंग भी कराई जाएगी यही नहीं यहां आने वाले सैलानीयो रुकने के लिए मोटल भी बनवाया जाएगा।

Categorized in: