प्रेमनगर पप्पू यादव- सरगुजा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का प्रेमनगर पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष बिरेन्द्र जायसवाल के निवास पर आगमन हुवा भारतीय जनता पार्टी मण्डल प्रेमनगर के सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर संगठनात्मक विषय पर चर्चा किये सभी कार्यकर्ताओं के एक होकर पार्टी हित मे काम करने के लिए प्रेरित किये उन्होंने केंद्र सरकार से संचालित योजना को घर घर तक पहुंचाने के साथ साथ सभी को एकता के साथ कार्य करने को बोला है उन्होंने कार्यकर्ताओं को विपक्ष में बैठे भूपेश सरकार के किसान विरोधी नीति को जन जन तक पहुंचाने के साथ धान खरीदी केंद्र में जाकर जो किसानों को परेशानी हो रहा है उसके संबंध में किसानों को बताने के साथ साथ किसी किसान को धान बेंचने में परेशानी न हो जिस भावनाओं के हिंसाब से कार्य करने को कहा है और आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ में किसानों की चिंता करने वाली सरकार को बैठाना है सभी कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा प्रदान की है।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्यरूप से मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह, नेमसाय सिंह, नगर पंचायत प्रेमनगर अध्यक्ष दूलर बाई, पार्षद पूर्णा जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि रामनारायण यादव, कार्यालय मंत्री शिवनंदन सिंह मरावी, मण्डल मंत्री बंसी लाल साहू, महामंत्री विजय सिरदार, ज्ञान दास, खुलासा यादव, महेंद्र कुमार यादव एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: