बलरामपुर- जिले के ग्राम पंचायत गिरवरगंज में ग्रामीणों के द्वारा थ्रेसर से धान मिसाई करते वक्त एक युवक मशीन में जाकर फस गया। मशीन में फंसते ही अफरा तफरी मच गई वहीं स्थानीय लोगों की सूझबूझ से युवक को मशीन से बाहर निकाला गया एंबुलेंस 108 की मदद से बलरामपुर जिला चिकित्सालय लाया गया जहां घायल युवक का इलाज जारी है युवक खतरे से बाहर है। बलरामपुर जिले में इससे पहले भी एक धान मिसाई करते वक्त युवक की जान चली गई थी जिसके बाद से भी लोगों ने सीख नहीं ली और धान मिसाई करते वक्त लापरवाही का अंबार देखने को मिलता है आज जो हादसा हुआ यह हादसा उस युवक गले में लगे गमछे की वजह से हुआ उसने धान मिसाई करते वक्त अपने गले में गमछा रखा हुआ था जो धान मिसाई करते वक्त मशीन में जा फंसा और अपने साथ युवक को भी फसा ले गया हादसा बड़ा हो सकता था लेकिन मौके पर लोगों ने अपनी सूझ बूझ दिखाई और तत्काल मशीन को बंद किया और युवक को मशीन से खींचकर बाहर निकाला जिसके बाद तत्काल जय अंबे इमरजेंसी सर्विस 108 एंबुलेंस अपनी टीम के साथ गिरवरगंज पहुचा और बलरामपुर जिला चिकित्सालय लाया गया जहां युवक का इलाज जारी है और डॉक्टरों ने बताया कि वह अब खतरे से बाहर है।

Categorized in: