अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिला अंतर्गत थाना सामरी के ग्राम पंचायत राजेंद्रपुर बॉक्साइट खदान के सुपरवाइजर सहित झारखंड सीमा से लगे कुकूद कांटा घर के सुरक्षाकर्मियों को नकाबपोश शस्त्र धारी तथाकथित माओवादियों द्वारा बीते 13 दिन पूर्व अगवा कर लिया गया है. जो आज देर रात 13 दिन बीतने के बाद सबाग चौकी के नजदीक ग्राम गदामी की जंगल की ओर से करीब रात 12 बजे वापस लौट गये.

अपहरण के लंबे समय तक पुलिस ने किसी प्रकार का अपहरण का मामला दर्ज नही किया. क्योकि परिजनों ने मिली धमकी के कारण व अनहोनी के डर से किसी प्रकार का रिपोर्ट थाना में दर्ज नहीं कराया था. परिजन लगातार मीडिया के माध्यम से अपहरणकर्ताओं से अपील कर रहे थें की उन्हें सही सलामत छोड़ दिया जाए. अंततः 13 दिन बीतने के बाद गुरुवार की रात को उक्त तीनों बॉक्साइट ठेकेदार के सुपरवाइजर रामधनी यादव एवं कुकुद माइंस में ड्यूटी कर रहे हिंडालको कंपनी के दो गार्ड सूरज सोनी व संजय यादव झारखंड सीमा से लगे साबाग चौकी अंतर्गत ग्राम गदामी की जंगल की ओर से वापस अपने गृह की ओर लौट आये. इस पूरे वारदात से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि नकाबपोश हथियारबंद धारियों ने लेवी वसूली के कारण उक्त घटना को अंजाम दिया था. अब रिहाई के बाद यह भी माना जा रहा है कि बड़ी डीलिंग के बाद ही सभी की रिहाई हो पाई है तक जाकर सही सलामत उक्त तीनों वापस लौटे हैं. इस पूरे माामले मे

यह हैं पूरा मामला…

झारखंड सरहद से पहुंचे करीब 20 की संख्या में नकाबपोश शस्त्र धारी माओवादियों ने शनिवार 28 नवम्बर की देर रात को अपनी मौजूदगी छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर बलरामपुर जिला के सामरी थाना अंतर्गत स्थित ग्राम सरईडीह में दी. यहां से बॉक्साइट ठेकेदार के सुपरवाइजर रामधनी यादव को अगवा कर माओवादी ग्राम पंचायत जलजली पहुंच कर दो बॉक्साइट ठेकाकर्मी शिवबालक यादव व मनोज यादव को घर से निकलवा कर लाठी डंडे से निर्दयता पूर्वक बेदम पिटकर छोड़ दिया. एवं कुकुद माइंस में ड्यूटी कर रहे हिंडालको कंपनी के दो गार्ड सूरज सोनी व संजय यादव सहित रामधनी यादव को अगवा कर अपने साथ ले गये. पिटाई से घायल शिवबालक यादव व मनोज यादव को अगले दिन सुबह उपचार के लिए अंबिकापुर में दाखिल कर इलाज कराया गया.

Categorized in: