रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- आरटीओ चेक पोस्ट खुलने के बाद प्रतिदिन नेशनल हाईवे 343 में चलने वाले लोगों की समस्याएं यहां जाम लगने से बढ़ते जा रही है आरटीओ के द्वारा वाहन चेक करने के नाम पर हो रहे अनावश्यक देरी के कारण वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है जिससे पैदल एवं मोटरसाइकिल सवार भी जाम में बहुत देर तक फस जाते हैं। इस ओर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।                                        

गौरतलब है कि पहले भी अंतर्राज्यीय सीमा पर आरटीओ चेकपोस्ट संचालित था तो प्रतिदिन जाम लगना आम बात हो गई थी जिससे प्रतिदिन हजारों लोग प्रभावित हो रहे थे जिसे लेकर तत्कालिक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा सख्ती बरते जाने के बाद ही व्यवस्था में सुधार हुआ था परंतु एक बार पुनः यहां आरटीओ चेक पोस्ट संचालित होने के बाद वैसी ही स्थिति निर्मित होना प्रारंभ हो गई है 2 दिन पूर्व तो ऐसा मंजर हो गया था कि 2 घंटे तक पैदल भी लोग आना जाना नहीं कर पा रहे थे बहुत मुश्किल से जाम टूटा जिससे लोगो ने राहत की सांस ली।

मरीजों को होती है ज्यादा परेशानी- रामानुजगंज क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन लोग गढ़वा एवं मेदनीनगर इलाज के लिए जाते हैं ऐसे में जब यहां जाम लगता है तो मरीजों के सामने बहुत ही विकट समस्या खड़ी हो जाती है।

पुराने पुल पर बढ़ जाता है दबाव- जब आरटीओ के द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर बड़ी वाहनों को खड़ा किया जाता है तो छत्तीसगढ़ एवं झारखंड तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है ऐसे में पूरा पुल भी वाहनों से भर जाता है 4 दशक पुराना पुल पर अनावश्यक रूप से वाहनों का दबाव बढ़ जाता है।

इस संबंध में आरटीओ चेक पोस्ट प्रभारी तुलसी भगत ने कहा कि जाम हम लोग के कारण नहीं लगता बल्कि  खनिज,मंडी, अबकारी  के नाका के कारण जाम लगता है।

Categorized in: