रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– ग्राम पंचायत भवरमॉल के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के मैदान में विधायक बृहस्पत सिंह कलेक्टर श्याम धावडे जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव एवं आठ गांव के सरपंच की उपस्थिति में आज से धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ कर दिया गया। जहां आठ ग्राम पंचायत एवं 11 ग्राम के 928 किसान अपना धान बेच सकेंगे।

                इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि भंवरमाल समिति का धान रामानुजगंज कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में खरीदा जाता था यहां पर किसानों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था मेरा प्रयास था कि भंवरमाल में धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ हो सके जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कलेक्टर श्याम धावडे के त्वरित मदद से संभव हो सका। जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने कहा कि आज क्षेत्रवासियों के लिए उत्सव का दिन है विधायक की पहल पर क्षेत्र कि किसानों को बड़ी सौगात भंवरमाल में धान उपार्जन केंद्र खोले जाने से मिली है। कलेक्टर श्याम धावडे ने ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं हो इसलिए तमाम व्यवस्थाएं हम लोगों के द्वारा की जा रही हैं श्री धावडे ने इस अवसर पर किसानों से अपील की कि अपना ऋण पुस्तिका बिचौलियों के हाथ में न दें। प्राधिकृत अधिकारी शंकर राम भगत ने कहां की भंवरलाल में धान उपार्जन केंद्र खोले जाने से किसानों की सुविधाएं बढ़ेंगी एवं आसानी से वे अपना धान भी बेच सकेंगे।
                 इस दौरान एसडीएम अभिषेक गुप्ता, सरपंच रेवती सिंह, पार्षद अशोक जायसवाल,जसवंत सिंह, विकास दुबे पटवारी चंचल मीरी, संजीत गुप्ता चुन्नू,बजरंग गुप्ता, लालजी, सुनील गुप्ता, मंजर अंसारी,तुषार पाल,राजू गुप्ता प्रदीप ठाकुर विकास गुप्ता, नरेंद्र सिंह सहित ग्राम वासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया।
मोटरसाइकिल रैली एवं आतिशबाजी के साथ किया विधायक का स्वागत- धान खरीदी वर्षों से भंवरमाल के नाम पर रामानुजगंज में होते रही है वहीं इस बीच विधायक बृहस्पत सिंह के प्रयास से भंवरमाल में धान खरीदी प्रारंभ होने की खुशी ग्राम वासियों में देखने को मिली जहां ग्राम वासियों के द्वारा मोटरसाइकिल रैली एवं आतिशबाजी के साथ विधायक का ऐतिहासिक स्वागत किया वही फूल मालाओं से भी उन्हें लाद दिया गया।

झारखंड से एक दाना भी नहीं आने देंगे धान ग्राम वासियों को दिलाई शपथ- विधायक ने कहा कि आप  शासन-प्रशासन सहयोग प्रदान करें ताकि हमारे किसान भाइयों को धान बेचने में परेशानी न हो वहीं उन्होंने सभी को शपथ दिलाया कि वे झारखंड से एक दाना भी धान छत्तीसगढ़ में नहीं आने देंगे। किसान का एक-एक दाना खरीदी होगा।

गिरदावरी में त्रुटि का होगा सुधार- विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि बलरामपुर एवं रामानुजगंज क्षेत्र के किसानों का गिरदावरी में त्रुटि होने की शिकायत के बाद मैं दोनों तहसीलों में 2 दिन तक बैठा था परंतु अब भी कुछ किसानों के द्वारा गिरदावरी में त्रुटि की बात कही जा रही है उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे रामानुजगंज तहसील एवं बलरामपुर तहसील में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन दे सब का त्रुटि सुधार होगा।

Categorized in: