प्रेमनगर पप्पू यादव- सूरजपुर जिले के क्षेत्र क्रमांक 9 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अजय श्याम ने किसानों के हित मे ध्यान रखते हुवे पटवारियों के ऊपर घर बैठे गिरदावरी करने का आरोप लगाया है प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य अजय श्याम ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी पटवारियों को गांव गांव जाकर गिरदावरी करने के निर्देश दिए हैं जिस कार्य को पटवारियों ने अपने घर पर बैठे बैठे पूरा कर दिया जिस खामियाजा को आज हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को भुगतना पड़ रहा है कुछ किसान ऐसे हैं जो के.सी. सी के माध्यम से कर्ज लेकर खेती किये हैं जिनका रकबा बिल्कुल ही शून्य कर दिया गया है तो वही कुछ किसान ऐसे हैं जिनका रकबा को काट दिया गया है जो धान बेचकर भी अपनी कर्ज से मुक्त नही हो पाएंगे जो किसान भाइयों के समक्ष एक बहुत बड़ी समस्या हो रहा है जिले के कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से यह भी उन्होंने बताया कि मैं मेरे जिला पंचायत क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में दौरा किया तो जनताओं ने मुझे यह समस्या से अवगत कराते हुवे कहा कि किसानों के सामने यह समस्या एक बहुत बड़ी समस्या है हम लोग अपनी कर्ज कैसे अदा कर पाएंगे मेरे द्वारा जिन ग्रामों का दौरा विभिन्न ग्रामों का दौरा जैसे उमेश्वरपुर, महंगई, फुलकोंना, सलका, तारकेश्वरपुर, सरस्वतीपुर, नमना, टाकर, पार्वतीपुर, बकालो, कोतल एवं अन्य ग्राम पंचायतों का दौरा जब उन्होंने किया तो उनको किसानों के इस गंभीर समस्या का पता चला जिसे लेकर जिला पंचायत सदस्य अजय श्याम ने जिला प्रशासन को अवगत कराया है जिला पंचायत सदस्य अजय श्याम ने कलेक्टर सूरजपुर को इस समस्या से अवगत कराते हुवे कहा है कि मेरे क्षेत्र क्रमांक 9 में जो धान खरीदी केंद्र प्रेमनगर क्षेत्र में उमेश्वरपुर, महंगई, चंदन नगर, काँटारोली, बकिरमा एवं कंचनपुर के सभी किसानों के कटे हुवे रकबा को सुधारने के लिए एक बहुत बड़ी पहल किया है उन्होंने अवगत कराते हुवे यह भी कहा है कि किसानों के रकबा को सुधार किया जाए और जिनका शून्य हुवा है उसे सुधारते हुवे जो किसानों ने खाद बीज के.सी.सी के माध्यम से लोन लिया है उनका कर्ज माफ किया जाए और किसानों के धान को शत प्रतिशत खरीदी किया जाए जिससे किसान कर्ज मुक्त हो सकें।

Categorized in: