अवैध उगाही करने का लगाया आरोप…

प्रेमनगर पप्पू यादव- सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत रामेश्वर नगर हरिहर पुर एवं महेशपुर के ग्रामीणों ने वन विभाग एवं वन विकास निगम से परेशान होकर एक जुट होकर ग्राम पंचायत महेशपुर में विरोध करना शुरू कर दिया है मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के वन परीक्षेत्र अधिकारी गणेश राम भगत एवं वन विकास निगम के सहायक परीक्षेत्र अधिकारी समुन्दर साय पैकरा एवं विभाग के अन्य बीट गार्डों ने पूरे अपने क्षेत्र में आम जनताओं को परेशान कर रखा है बतादें की ग्राम पंचायत महेशपुर निवासी राम बिलास राजवाड़े ने अपने कब्जे के जमीन पर हैंडपंप खोदवाने के लिए पूरे मोहल्ले के सहमति से बोरवेल की गाड़ी मंगवाई थी जिसे वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर समुन्दर साय पैकरा एवं वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी ने कार्यवाही करने के नाम से डरा धमकाकर बन्द करा दिया और रामबिलास राजवाड़े के पास से रिश्वत के नाम से दस हजार रुपये भी ले लिए और हैंड पम्प खोदने से भी मना कर दिए जिस बात को लेकर रामबिलास राजवाड़े ने ग्राम पंचायत सरपंच पति फेकू राम श्याम को जानकारी दी जिस बात को लेकर हैंडपंप खोदने देने की सिफारिश सरपंच पति ने किया लेकिन ये दोनों अधिकारी अपने दादागिरी में उतर गए और खोदने से साफ मना कर दिया जो बात तीनो गांव में पता चला तो तीनों गांव के सरपंचों ने मिलकर एक आम सभा का आयोजन किया और वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया और क्षेत्र के उच्च जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया जिनके सामने डिप्टी रेंजर समुन्दर साय पैकरा एवं वन परीक्षेत्र अधिकारी गणेश राम भगत ने दस हजार लेने की बात स्वीकार किया लेकिन वन विकास निगम के रेन्जर डी.के.नेताम के ऊपर अपने कर्मचारियों को बचाने का आरोप लगाया है बात यही नही तीनो गांव के ग्रामीणों ने अवैध उगाही का आरोप वन विभाग एवं वन विकास निगम के ऊपर लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब भी दरोगा साहब को पैसा चाहिए तो सीधे नोटिस काट देते हैं और प्रेमनगर बुला लेते है और पैसा लेकर मामला रफादफा कर देते हैं जब हम लोग पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं तो इस आम सभा का आयोजन किये हैं और ये दोनों दोषी कर्मचारियों के ऊपर वन विकास निगम एवं रेगुलर फारेस्ट के द्वारा उचित कार्यवाही नही किया जाता है तो हम लोग तीनो गांव के जनता मिलकर आंदोलन करेंगे जिसके जन समर्थन में भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तुलसी यादव भी उपस्थित हुवे थे जिनके सामने ग्रामीणों ने बारी बारी से अपनी ब्यथा सुनाई है और वन विकास निगम के रेन्जर डी.के नेताम ब्लॉक अध्यक्ष ने पूछा कि दोषियों के ऊपर कब तक कार्यवाही होगी तो रेन्जर साहब ने एक सप्ताह का समय मांगा है। ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी यादव ने कहा की दोषी कर्मचारियों के खिलाफ़ एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही कराया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर जिले के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा है कि हम आम जनताओ को परेशान करने वाले एवं अवैध उगाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए अगर आंदोलन में भी आना पड़ेगा तो हमारे लिए कोई बड़ी बात नही है अत्याचार के खिलाफ लड़ाई जनहित में लड़ेंगे।

आम सभा के आयोजन में मुख्यरूप से भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तुलसी यादव, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी शशिनाथ तिवारी, आनंद सोनी, रामनारायण यादव, सरपंच हीरोंदिया, पवन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह, महेंद्र कुमार यादव, रामदेव यादव, ओमप्रकाश राजवाड़े, बीरेंद्र राजवाड़े, साधारण राजवाड़े, बलि राम राजवाड़े एवं समस्त आम जनता उपस्थित थे।

Categorized in: