प्रेमनगर पप्पू यादव- सूरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रेमनगर में गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सरकार किसानों के रकबा को काटने का आरोप लगाया है और जिसके कारण किसानों के समर्थन करने के लिए सड़क में उतरकर प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के समस्त किसानों का रकबा कटा है जिससे सभी किसानों को धान विक्रय करने पर समस्या हो रहा है यही नही वन अधिकार पट्टा से धान खरीदी भी नही किया जा रहा है जिसके कारण इस सरकार को उसके द्वारा किया गया चुनावी वादा को याद दिलाया गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुनारायण श्याम ने आम सभा को संबोधित करते हुवे छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार के ऊपर हमला बोलते हुवे कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के रकबा को काटा गया है जिससे स्पस्ट होता है कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसान विरोधी है उन्होंने यह भी बोला कि सरकार यदि किसानों के कटे हुवे रकबा को सुधार नही किया जाता है तो हम लोग गांव गांव से लेकर जिला स्तर तक आंदोलन करना पड़ेगा तो हम लोग करेंगे सभा को गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के प्रवक्ता राजा छितिज उइके ने भी सभा को संबोधित किया और किसानों के रकबा काटने के लिए भूपेश सरकार के ऊपर शासन प्रशासन के ऊपर आरोप लगाया है सभा को सरगुजा संभाग के अध्यक्ष जयनाथ केराम ने भी संबोधित किया जिससे एक-एक कार्यकर्ता के खून में जोश भरने के साथ-साथ भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला है और कहा है कि यदि किसानों के रकबा को नही सुधार किया जाता है तो हम लोग पुनः आंदोलन करेंगे यही नही उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टी के ऊपर जमकर हल्ला बोला है भूपेश सरकार को उनकी वादा को याद करवाया है उन्होंने कहा है कि गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी किसानों के साथ होने वाली अत्याचार को हम लोग सहन नही करेंगे इसके लिए जमकर लड़ाई लड़ेंगे चाहे इसके लिए हमे जो भी करना पड़े हम सभी तैयार हैं।

आंदोलन में मुख्यरूप से गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के संभागीय अध्यक्ष जयनाथ केराम, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभु नारायण, प्रवक्ता छितिज उईके एवं गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं के उपस्थित में सम्पन्न हुआ है।

Categorized in: