अम्बिकापुर – नमो मास्क (फेस कवर) वितरण आज भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव के मार्गदर्शन में लरंगसाय वार्ड से आरंभ किया गया । अभियान के प्रथम दिवस आज लगभग 1500 हस्त निर्मित कॉटन मास्क का वितरण नगर के लरंगसाय वार्ड ,नवागढ़ ,जोड़ा पीपल ,भगतसिंह वार्ड ,पंचदेव मंदिर मंगलपांडे वार्ड सहित गांधीनगर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में किया गया ।


अभियान का आरंभ करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ,नगर भाजपा अध्यक्ष विद्यानंद मिश्रा जिला भाजपा उपाध्यक्ष लेखराज अग्रवाल ,भाजपा जिला मंत्री विनोद हर्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पार्षद रिंकू वर्मा ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री पूर्व पार्षद मनोज कंसारी , SC मोर्चा जिला महामंत्री पार्षद अवधेश सोनकर पार्षद सिकंदर जायसवाल ,पूर्व पार्षद निरंजन राय ,अनुज तिवारी अभिमन्यु श्रीवास्तव, मार्कण्डेय तिवारी,बाबु विश्वकर्मा,सौरभ जायसवाल, सुनिल यादव सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता गण विभिन्न वार्डो में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए अलग अलग स्थानो पर उपस्थित थे ,एवं सभी ने आम जनता से lockdown खुलने के बाद भी घर से निकलने से पहले मास्क लगा कर निकलने और परस्पर दूरी मेंटेन करने ,बार बार साबुन से हाथ धोने को अपनी आदत में शमिल करने संबंधी जागरुकता की अपील की ।


अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अनुराग सिंह देव ने बताया कि यह अभियान भाजपा के महाअभियान का हिस्सा है जिसे हम सब कार्यकर्ताओं ,स्वयंसेवको ने स्थानीय स्तर पर सामुदायिक स्वरूप दिया जैसे सामुदायिक रसोई अभियान ,इसमे भी हमने नगरीय क्षेत्र में वार्ड को इकाई माना है और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत को इकाई मान कर समिति गठित कर उसी स्तर पर समाज के सहयोग से थ्री लेयर कॉटन कपड़े का नमो मास्क बनाने जो नियमित अंतराल में घर पे ही धोया जा सकेगा के निशुल्क वितरण का लक्ष्य रखा है , प्रत्येक इकाई में 1000 से 1200 मास्क वितरण किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में मास्क नितांत आवश्यक है और इसे आम जन तक घरेलू फेस कवर के रूप में पहचान मिलनी चाहिए,समिती गठन एवं अभियान को व्यवस्थित करने हेतु संयोजक के रूप में मनोज गुप्ता ,को जिम्मेदारी दी गई है साथ जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ,विनोद हर्ष सहित अन्य कार्यकर्ता को भी प्रभार सौंपा गया है ।

Categorized in: