रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पचावल में के उचित मूल्य दुकान में मृत लोगों के नाम से राशन कार्ड बना फर्जी रूप से राशन का उठाव किया जा रहा था इसका खुलासा तब हुआ जब गांव के सरपंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य सहित ग्रामीणों के द्वारा राशन कार्ड धारियों की समीक्षा की गई जिसके बाद मृत लोगों के नाम राशन कार्ड होने का खुलासा हुआ जिसके बाद शुक्रवार को पंचनामा तैयार कर गांव के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा उचित मूल्य दुकान में ताला लगा दिया गया था।

                                    ग्राम पंचायत पर पचावल के सरपंच उपसरपंच, जनपद सदस्य एवं ग्रामीणों के द्वारा जब राशन कार्ड धारियों की समीक्षा की गई तो पाया गया कि मृत कालीचरण उषा देवी फूलों देवी के नाम फर्जी रूप से राशन कार्ड बनाया गया है एवं राशन का प्रत्येक माह उठाव भी किया जा रहा है मृत लोगों के नाम राशन उठाव किये जाने के खुलासे के बाद पंचनामा तैयार कर उचित मूल्य दुकान में ताला लगा उचित मूल्य दुकान के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई।

Categorized in: