मनेंद्रगढ़ । मनेंद्रगढ़ विकासखंड के 12 ग्राम पंचायतों में सरगुजा विकास प्राधिकरण मद से विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने भूमि पूजन कर 58 लाख रुपए की सौगात दी है ! उल्लेखनीय है कि भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा लगातार बहा रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े से बड़े कामों को स्वीकृत कराकर भूमि पूजन कर कार्य को चालू कर ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को एक और जहां रोजी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं वहीं दूसरी ओर गांव में विकास कार्यों के नए-नए आयाम स्थापित कर रहे हैं । विधायक की सक्रियता व जुझारू पन से भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता खुश होकर विधायक के कार्यों की सराहना कर रही है ।

शनिवार को राज्यमंत्री भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों मदनगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत साली पहुंचे जहां पर उन्होंने ढाई लाख की लागत से सीसी रोड का भोजन भूमि पूजन किया इसके साथ ही ग्राम पंचायत डोमना पारा मैं 5 लाख की लागत से अहाता निर्माण का भूमि पूजन किया। विधायक श्री  कमरों ने ग्राम पंचायत चैनपुर में 5 लाख की लागत से सीसी रोड व ग्राम पंचायत लालपुर एवं दंगों में पांच पांच लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया । भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों ने ग्राम पंचायत कठौतिया में बीस लाख के लागत से स्व सहायता समूह हेतु सैड निर्माण, सिरौली वह घुटना ग्राम पंचायत में डेढ़ डेढ़ लाख की लागत से सैड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। विधायक श्री कमरो ग्राम पंचायत महाई व बाही मैं 2-2 लाख के सैड निर्माण का भूमि पूजन किया । इसके साथ ही विधायक श्री कमरों ग्राम पंचायत गरुड़ डोल औऱ सोनहरी मैं पहुंच कर डेढ़ लाख की लागत से सेट निर्माण कार्य एवं 5 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया । श्री कमरों ने इस दौरान ग्रामीणों को मार्क्स लगाने व साबुन से हाथ धो कर सैनिटाइजर का उपयोग करने की बात कही साथ ही जरूरतमंद हितग्राही को ₹10000 का चेक भी प्रदान किया साथ ही ग्रामीणों को जनसेवा के तहत  राशन  उपलब्ध कराने पर जनपद पंचायत के लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा सरपंच राजाराम तकनीकी सहायक राजेश भगत शैलेंद्र पांडे दीपक सिंह सचिव शिवकुमार रोजगार सहायक राम सिंह को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया साथ ही छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश की सीमा क्षेत्र पर कार्यरत कोरोना योद्धा व जवानों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया ।

Categorized in: