दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनुप जायसवाल)- COVID 19 के संदर्भ में विश्रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई व दवा छिड़काव हेतु पारदर्शिता के लिए सभी पार्षदों द्वारा यह कहा कि एसईसीएल विश्रामपुर एवं नगर पंचायत विश्रामपुर की दो संस्थाओं के देख-रेख में आता है इस कारण पूरा कार्य किसी भी संस्था के द्वारा नही किया जाता है। साथ ही एक दूसरे की जिम्मेदारी बताकर कार्य को छोड़ दिया जाता है। इस लिए अनुरोध करते हुए नगर पंचयात और एसईसीएल का कार्य विभाजन वार्ड वार कराकर विश्रामपुर की जनता के साथ न्याय किया जाए ताकि इस महामारी के समय मे भी आज तक पूरी तरह से साफ सफाई एंव दवाइयों का छिड़काव विश्रामपुर में नही हो पाया है। वैसे देखा जाए तो एसईसीएल एंव नगर पंचयात ने पूरे विश्रामपुर का छिड़काव कर दिया पर अभी तक 90 प्रतिशत क्षेत्र में कोई छिड़काव नही हुआ। इसी तरह साफ सफाई का भी यही हाल है। विगत छह माह से एसईसीएल द्वारा निर्मित नालियों की सफाई न होने के कारण बज-बजा रही है सभी नगर वासियों से का कहना है यदि दोनों संस्थाओं के द्वारा वार्ड वार किया जाता है तो दोनों के कार्यो का मूल्यांकन भी होगा और पारदर्शिता भी बनी रहेगी।सभी पार्षदों के द्वारा अनुरोध करते हुए कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया ताकि विश्रामपुर की जनता को महामारी से सुरक्षित बनाये रखा जाये।

इस दौरान उपाध्यक्ष किरण पटेल व पार्षद जय प्रकाश यादव,दीप्ति सवाई, संजीत यादव, अंशुल बजेठा, रवि शंकर बउआ, प्रियंका सिंह,कीर्ति दुबे,भावना सिंह,उर्मिला केरकेट्टा, अमरेश प्रसाद,रोशनी पटेल उपस्थित थे।

Categorized in: