रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- झारखंड के भंडरिया प्रखंड एवं रंका प्रखंड के बहुत से शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपना निवास रामानुजगंज में ही रखते हैं जहां से वे प्रतिदिन आना-जाना करते हैं उन्हीं में नगर के एक वार्ड क्रमांक एक के स्थाई निवासी डॉक्टर गोरखनाथ पांडे हैं जो रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं जहां से वे प्रतिदिन आना-जाना करते थे परंतु गढ़वा में कोरेना पॉजिटिव निकलने के बाद उन्होंने खुद से रामानुजगंज से दूरी बना ली वे अब रंका में ही रह रहे हैं। डॉक्टर गोरखनाथ पांडे ने बताया कि मैं रंका के साथ-साथ रमकंडा क्षेत्र के मरीजों को भी लगातार देख रहा हूं ऐसे में मैं खुद ही अपने परिवारजनों से एवं अपने शहर से दूरी बना कर रख रहा हूं।

                    झारखंड के रंका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर गोरखनाथ पांडे जो रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 1 के निवासी हैं यहां से ही वह प्रतिदिन रंका का आना-जाना करते थे परंतु गढ़वा में कोरेना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्होंने स्वयं से अपने शहर एवं अपने परिवार जनों से दूरी बना ली एवं रंका का ही रहने लगे डॉक्टर गोरखनाथ पांडे का कहना है कि मैं नहीं चाहता थोड़ी सी लापरवाही का दुष्परिणाम परिणाम हमारे परिवार के लोगों के साथ साथ नगर को भुगतना पड़े इसलिए मैं रंका में रहने लगा।

देढ़ माह के पुत्र से नहीं मिलने का है मलाल- डॉक्टर गोरखनाथ पांडे डेढ़ माह का पुत्र है जिससे नहीं मिल पाने का उन्हें काफी मलाल है वही पिता भी बीमार रहते हैं उनसे भी वे रामानुजगंज आकर नहीं मिल पा रहे हैं आवश्यक दवाइयां बॉर्डर तक आ कर अपने पिता तक पहुंचवा रहे हैं। 

Categorized in: