सूरजपुर। जिले के लिए आज एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिसमें कोरोना संक्रमित जो तीन लोग पाए गए है वे तीनो झारखंड के श्रमिक है। दो दिनो पूर्व जजावल कैम्प में एक श्रमिक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने जजावल कैम्प में ठहराए गए मजदूरो के साथ वहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारी कर्मचारियों का जांच कराया था। जिसमें प्रारंभिक तौर पर दस लोगों के संक्रमित होने की कथित जानकारी सामने आने के बाद जिले में भय का माहौल पैदा हो गया था। जबकि जिला प्रशासन पहले दिन से ही इस रिपोर्ट को लेकर संतुष्ट नही था और वह बार बार लोगों से संयम बनाने की अपील कर रहा था। संभी सैंपल रायपुर एम्स में भेजे गए थे इसके साथ ही नौ संदेहियों को भी रायपुर भेजा गया था। जांच के बाद आज जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें केवल तीन लोग ही संक्रमित पाए गए है और वे तीनो सूरजपुर जिले के नही बल्कि झारखंड के वे मजदूर है जो जजावल कैम्प में ठहराए गए थे और इनकी टेªवल हिस्ट्री दिगर राज्यो की रही है। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि जिला प्रशासन जिले वासियों को इससे सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा की दृष्टि से रेपिड टेस्ट के माध्यम से आश्रय स्थल पर संबंधित व्यक्तियों से संपर्क में आये सभी श्रमिक, तैनात पुलिस बल के जवान, पंचायत सचिव, छात्रावास अधीक्षक, आश्रय शिविर में आने-जाने वाले अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य लोगों का टेस्ट कराया गया। शिविर में रुके शेष लोगो को सोशल डिस्टेंस के साथ एहतियातन सुरक्षागत नियमों के पालन करते हुए चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा पुरे जिले की सीमाओं को बंद कर बाहरी व्यक्ति पर पूणतः रोक लगा दी गई है। जिले मं स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा संपर्क ट्रेसिंग का कार्य किया गया है और हाई अलर्ट पर रहते हुए एहतियातन कदम उठाये गये है। कलेक्टर ने जिले के निवासियों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, वर्तमान परिस्थितियों में जिले वासियों से संयम बरतने और अपने घरो से बाहर नई निकलने की अपील की है। जिला प्रशासन कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पुरी तरह तैयार है। अस्पतालों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक ईलाज, मास्क, सेनेटाईजर आदि सभी व्यवस्था पहले से पुरी कर ली गई है। कलेक्टर ने लोेगो से लाॅकडाउन का पुरी तरह पालन करने की अपील की है।

Categorized in: