अम्बिकेश गुप्ता / कुसमीदेश में व्याप्त कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लॉक डाउन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है लेकिन कुछ मजदूर मजबूर होकर अपनी पीठ में बैग टांग कर सामानों को हाथों में उठाकर मुह में रुुमाल बांधकर बिना किसी परवाह के पैदल ही लंबी सफर तय कर अपनी गृह ग्राम के लिए निकल पड़े उन्हें यह भी नहीं मालूम कि हम कब कहां कैसे अपनी भूख मिटाएंगे और घर पहुंचेंगे. इसी प्रकार एक मामला कुसमी में सामने आया हैं.

कुसमी में बुधवार की शाम चार मजदूर मुख्यालय के तहसील घाटी पर मिले. जो पैदल महाराष्ट्र राज्य के जिला नागपुर अंतर्गत मावदा में मजदूरी का काम लॉक डाउन की वजह से बंद होने पर पैदल ही अपनी गांव की ओर झारखंड राज्य के लातेहार जिला की तरफ निकल पड़े. वे सभी महाराष्ट्र से करीब 8 दिन पहले निकले थें. जो जगह-जगह में वाहन पर सवार होकर तो कहीं पैदल चलकर बिलासपुर पहुंचे जहां से रुक रुक कर अंबिकापुर पहुंचे और अंबिकापुर से पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर चलकर बलरामपुर जिला की कुसमी मुख्यालय पहुंचे. उक्त चारों ने अपना नाम कामेश्वर उरांव, मुकलेश उरांव, इंद्रदेव उराँव व राहुल उरांव बताया।

सभी ने छत्तीसगढ़ को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सभी महाराष्ट्र राज्य के नागपुर जिला अंतर्गत मावदा के राहाडी में रिलायंस कंपनी द्वारा कराए जा रहे मकान निर्माण में राजमिस्त्री के साथ हेल्पर का काम करते थे जो झारखंड राज्य के जिला लातेहार अंतर्गत ग्राम पंचायत बेदी ग्राम जेर के रहने वाले हैं। तथा लाक डाउन के बाद काम कब शुरू होगा इस बात का अंदाजा नहीं लगा रहा था. तो सभी सोचें कि अब किसी तरह घर पहुंच जाएं इसलिए पैदल ही लंबे सफर के लिए निकल पड़े।


कुसमी से प्रशासन ने दिया बिस्किट व फल फिर भेज दिया झारखंड के रास्तें पैदल

उक्त मजदूरों से पूछताछ कर कुसमी एसडीएम के कहने पर उक्त सभी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी एसके दुबे द्वारा मजदूरों को कुसमी से झारखंड राज्य के महुवाडाड जाने वाली मार्ग ग्राम करौंधा की ओर भूख मिटाने के लिए बिस्किट व फल देकर निकाल दिया. मजदूरों ने यह भी बताया कि क्षेत्र के कई मजदूर और भी है जो पैदल सफर करा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन के शुरुआत में क्वॉरेंटाइन केंद्र पर बाहरी लोगों को रखा जा रहा था. किंतु अब बाहरी लोगों को सीधा उनके मंजिल का रास्ता दिखा दिया जा रहा हैं, तथा कुछ समय के लिए वाह-वही लूटी गई. इस बारे में कुसमी एसडीएम दीपक निकुंज से संपर्क करना चाहा गया. किंतु उन्होंने कॉल रिसीव नही किया.

Categorized in: