रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- विजयनगर चौकी के अंतर्गत ग्राम महावीरगंज में शराब के नशे में धुत पिता के द्वारा अपने ढाई साल के बच्चे के साथ घर से निकला देर रात वापस नहीं आया तो तत्काल पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को इसकी सूचना दी गई जिन के निर्देश पर विजय नगर चौकी एवं रामानुजगंज थाना के सक्रियता से स्थानीय नागरिक के सहयोग से बच्चे को 2 घंटे के अंदर ही ढूंढ लिया गया।

                    प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के शाम 7  बजे के करीब शराब के नशे में अरविंद यादव अपने ढाई साल के बच्चे के साथ घर से निकला जो देर रात तक घर नहीं आया तो चिंतित पत्नी सुनीता यादव व्याकुल होकर खोजने लगी इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को दी गई। जिनके द्वारा तत्काल रामानुजगंज पुलिस एवं विजयनगर पुलिस को सक्रिय किया। जिसके बाद स्थानीय नागरिक कृष्णा रवि सहयोग से मासूम को ढूंढ लिया गया है एवं आधी रात को मां के सुपुर्द किया गया। इस दौरान रामानुजगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र उके, विजयनगर चौकी प्रभारी विनोद पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल सक्रिय रहा।

Categorized in: