मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) । मनेंद्रगढ़ शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना की चेन हर स्तर पर तोड़ने का प्रयास भले ही हो रहा है, लेकिन यह टूटती नजर नहीं आ रही है। अब तो शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना वायरस अपना पाव पसारने लगा है ग्रामीण क्षेत्र से भी कोरोना पॉजिटिव मरीज जांच में पाए जा रहे हैं ! हर दिन कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं! मनेंद्रगढ़ शहर में कोरोना की चेन नहीं टूटने की मुख्य वजह सरकार की गाइड लाइन का पालन नहीं करना है । कई लोगों ने तो अब मास्क पहनना ही छोड़ दिया है। लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करने में लापरवाही बरती जा रही है ! हालांकि प्रशासन द्वारा मनेंद्रगढ़ शहर की बुधवारी सप्ताहिक बाजार लगने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिससे कोरोना की चैन टूटने में काफी मदद मिल सकती है और उसका असर दिखाई देने भी लगा है जहां मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में 27 से 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रतिदिन मिल रहे थे उसमें थोड़ा कमी आई है अब 20 के अंदर ही कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं ! स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोग जब तक घरों के अंदर हैं, बेहद सुरक्षित हैं, लेकिन बाजार में निकलने के बाद उनकी सुरक्षा का स्तर कम हो जाता है। दरअसल, बाजार में बेवजह घूमना या मास्क न पहनना लोगों के लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है। लोगों को चाहिए कि वे आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर आए और यदि घर से बाहर निकलते भी हैं, तो पूरी सुरक्षा के साथ ही घर से बाहर निकलें। लेकिन लोगों के द्वारा चाहे स्वास्थ विभाग हो या फिर जिला प्रशासन हुआ स्थानीय प्रशासन हो के निर्देश का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं ना तो लोग मास्क लगाने में गंभीर हैं और ना ही शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते नजर आ रहे हैं ! स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिसमें मनेन्द्रगढ़ में 11, नागपुर में 1, नई लेदरी में 1, चिमटीमार में 1 खोंगापानी में 1, चनवारीडाँड़ में 1मनेन्द्रगढ़ (बैकुण्ठपुर) में 1 पाए गए हैं!

Categorized in: