मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगाने वाले सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने विधायक निधि से अपने विधानसभा क्षेत्र में 13 लाख 50 हजार के विकास कार्यों की सौगात दी है ! विधायक गुलाब कमरो की अनुसंशा पर कोरिया प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के अनुमोदन पर मोहर लगा दी गई है! कलेक्टर कोरिया ने प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है! भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो की विधायक निधि से खमरौध में यात्री प्रातिक्षालय का निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, खितौली में समुदायिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, कोटाडोल (पूर्व टोला) में यात्री प्रातिक्षालय निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, सगरा में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1लाख 50 हजार रुपये,
लाखन टोला (बैगा पारा) में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु लागत राशि 1लाख 50 हजार रुपये, मसर्रा (महादाईडाँड़) में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1लाख 50 हजार रुपये, मन्नौढ़ (नदिया पारा के गणेश पंडाल के पास) सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, कमर्जी (बस्ती में) सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये, फुलझर (सनबोरा तिराहा) में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 1लाख 50 हजार रुपये की राशि कोरिया कलेक्टर द्बारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है !

Categorized in: