बलरामपुर- जिले के चांदो थाना अंतर्गत के ग्राम करचा निवासी 60 वर्षीय इग्नेस तिर्की पिता धरमजित ने अपने चार साली के ऊपर मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाते हुए श्रम विभाग पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और उनसे अपील करते हुए कहा है कि मजदूरी दिलाने का कष्ट करें।

आपको जानने में बड़ा अजीब लग रहा होगा कि जीजा और साली का रिश्ता बड़ा अटूट होता है। लेकिन एक जीजा अपने चार सालियों के ऊपर मजदूरी भुगतान नहीं देने का आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे सालीयो के द्वारा 40 वर्ष से मजदूरी करा कर मजदूरी भुगतान नहीं किया जा रहा है। श्रम विभाग से मजदूरी भुगतान कराने की गुहार लगाई है। उसने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया हैं कि उसकी शादी प्रेमनी तिर्की पिता विपता से शन 1978-79 में करचा निवासी प्रेमनी तिर्की से हुआ था। तब से लेकर अब तक वही उसी घर में रहकर घर जमाई के रूप में 40 वर्ष से रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था। लेकिन वही ससुर विपता की मृत्यु हो जाने के बाद उसे घर से बेघर कर दिया गया।विपता की सारी संपत्ति पर उनकी बेटियों ने अपने नाम करा लिया। उन्होंने अपने सालियों के ऊपर नाम दर्ज आरोप लगाते हुए बताया कि उनसकी साली पर्वतीय, रामपति, फूदे एवं सुगंन पिता विपत ने पिता की मृत्यु के बाद सारी संपत्ति अपने नाम कर हमें उस संपत्ति से बेदखल कर दिया गया। है उससे नाराज होकर इगनेस तिर्की ने श्रम विभाग से पिछले वर्षों की उचित मजदूरी एवं निम्नानुसार बकाया भुगतान कराने की मांग की हैं।

Categorized in: