भैयाथान(दीपक गुप्ता)- भैयाथान क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़सरा , बसकर ,करौन्दामुड़ा मे जिला प्रशासन के निर्दशानुशार पर प्रतिक जायसवाल तहसीलदार भैयाथान के मार्गदर्शन मे तीन ग्राम पंचायतों के सचिव सनोहर सिंह द्वारा बड़सरा ,बसकर , करौन्दामुड़ा ग्राम पंचायतों मे टेम्पो वाहन मे साउड लगवाकर सर्वसाधारण को सूचित किया गया दुकानदारों व बेवजह घुमने वालो को जागरूक करते हुऐ प्रशासन ने अपने सुचना मे कहा है कि लाँकडाउन के दौरान जिन दुकानो को अनुमति है केवल वही दुकाने खुल सकती हैं बगैर अनुमति कोई भी दुकान खुली पाई जाने पर तीन माह के लिऐ सील कर दिये जायेगे दुकाने निधार्रित समय से अधिक खुली पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी साथ ही अपील मे कहा गया है कि सब्जी मंड़ी व अन्य दुकानो के समक्ष साफ सफाई रखें गंदगी पाये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी। निर्धारित दुकानों के विक्रेताओं के द्वारा भी रुमाल , गमछा , मास्क से मुह एवं नाक ढ़कना अनिवार्य है सब्जी मंडी एवं निर्धारित समस्त दुकानों से क्रय करते समय ग्राहक अपने बारी का इंतजार दुकान के समक्ष कराई गई मार्ककिग पर खड़े रहकर करें उल्लंघन किये जाने पर दण्ड के भागीदार होगें साथ ही अपील के दौरान कहा गया है कोई भी अनावश्यक घर से बाहर न निकलें बगैर मास्क , गमछा, रुमाल के मुह नाक ढ़के किसी भी स्थिति मे बाहर न निकलें जिले मे लागु प्रतिबंधात्मक धारा 144 का किसी भी स्थिति मे उल्लंघन न करें अन्यथा कड़ी दंण्डात्मक कार्यवाही की जा सकेगी दो पहिए चार पहिए वाहनों मे निर्धारित संख्या से अधिक सवार एवं इधर उधर अनावश्यक भ्रमण करते हुऐ पाये जाने पर जुर्माना एवं दंडात्मक कार्यवाही की जायेंगी सार्वजनिक स्थानो पर सभी के लिऐ मास्क , गमछा , रुमाल ,पहनना अनिवार्य तो है ही फिजिकल डिस्टेंसिग मतलब एक दुसरे से न्यूतम एक मीटर के दुरी के सिद्धांत का अनिवार्य रुप से पालन करें अन्यथा उल्लंघन करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

मुनयादी के दौरान कई दुकानें निर्धारित समय के बाद भी मिले खुले- ग्राम पंचायत करौन्दामुड़ा मे मुनयादी के दौरान कई किराना दुकान निर्धारित समय के बाद भी खुले दिखे जिसकी जानकारी एसडीएम व तहसीलदार भैयाथान को फोन के माध्यम से दी गई है।

Categorized in: