अंबिकापुर। आयुष्मान कार्ड के नाम पर सरगुजा संभाग के निजी अस्पतालों में चल रही धांधली का मामला अब तूल पकड़ रहा है। संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा ने ऐसे ही एक मामले में दयानिधि अस्पताल के संचालक डॉ. संदीप त्रिपाठी के खिलाफ लगाये जा रहे आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

संभागीय संयुक्त संचालक ने सीएमएचओ सरगुजा को 30 जून को एक पत्र प्रेषित करके अस्पताल संचालक के विरूद्ध लगाये गये आरोपों की जांच करने के निर्देश दिये हैं, और छह कार्यालयीन दिवस के अंतराल में अपने स्पष्ट अभिमत के साथ जांच प्रतिवेदन प्रेषित करने कहा है। इन पर आयुष्मान कार्ड लगे होने के बावजूद मरीजों से नकद पैसा लेने, सिर्फ 11 बिस्तर वाले अस्पताल को 3 साल में आयुष्मान योजना से 7 करोड़ रुपये का भुगतान करने, मरीजों से ली गई राशि सीधे अस्पताल के अकाउंट में जमा करने जैसे आरोप लगे हंै। यह भी आरोप है कि डॉ. त्रिपाठी शासकीय अवकाश पर रहकर अपने निजी अस्पताल में मरीजों का इलाज और धांधली में व्यस्त हैं। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए संभागीय संयुक्त संचालक ने

सीएमएचओ सरगुजा को प्रेषित किये गये पत्र में उल्लेखित  शिकायतों के सभी तथ्यों की तत्काल जांच के लिये दल गठित कर सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश दिये हैं। इसकी प्रतिलिपि संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नवा रायपुर, आयुक्त सरगुजा संभाग और कलेक्टर सरगुजा को भी प्रेषित की गई है। अब देखना यह है कि छह दिन में आने वाली जांच रिपोर्ट में क्या पर्दाफास होता है।

Categorized in: