पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अंबिकापुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल आषाढ़स्य प्रथम दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव 2026 की तैयारियों का जायजा लेने विकासखंड उदयपुर स्थित राम वनगमन पर्यटन परिपथ एवं विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ का स्थल निरीक्षण किये। उन्होंने आयोजन स्थल में महोत्सव से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। रामगढ़ महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि रामगढ़ महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। आयोजन के माध्यम से रामगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरों को व्यापक पहचान मिलेगी। गौरतलब है कि रामगढ़ महोत्सव 2026 का आयोजन आगामी 29 एवं 30 जून को दो दिवसीय आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत ने रामगढ़ महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी अधिकारियों को समय पर सौंपे गए विभिन्न दायित्व को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिपं सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम रामराज सिंह, उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categorized in: